ऑस्ट्रेलिया टीम की लीडरशिप में हुए बड़े बदलाव, नई विरासत बनाने में एलिसा हीली की मदद करेगी यह स्टार ऑलराउंडर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया टीम की लीडरशिप में हुए बड़े बदलाव, नई विरासत बनाने में एलिसा हीली की मदद करेगी यह स्टार ऑलराउंडर

एलिसा हीली ने कहा यह एक तरह से रीसेट और तरोताजा होने का अवसर है।

Alyssa Healy. (Image Source: Getty Images)
Alyssa Healy. (Image Source: Getty Images)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली (Alyssa Healy) को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सभी प्रारूपों में फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया है।

एलिसा हीली (Alyssa Healy) पिछले दो वर्षों से पूर्व कप्तान मेग लैनिंग की भूमिका निभा रही थी, जिसमें इस साल की एशेज सीरीज भी शामिल है। लेकिन अब पिछले महीने मेग लैनिंग के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद एलिसा हीली (Alyssa Healy) को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया है।

Alyssa Healy को आधिकारिक तौर पर मिली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कमान

वहीं, हाल ही में एडिलेड स्ट्राइकर्स को लगातार दूसरा WBBL खिताब दिलाने वाली स्टार ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा (Tahlia McGrath) को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें, एलिसा हीली (Alyssa Healy) का शासन 21 दिसंबर को प्रसिद्ध वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के साथ शुरू होगा।

यहां पढ़िए: ‘क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है टक्कर में’ BCCI की नेटवर्थ देखकर आप भी यही कहोगे

अपने दो कुत्तों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश करते समय हीली की उंगली में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके कारण वह इस साल पूरे महिला बिग बैश लीग 2023 (WBBL 2023) से चूक गई थी, लेकिन अब उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

“यह वही है जो मैं करना चाहती हूं”- एलिसा हीली

एलिसा हीली ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “मेरे लिए उस पावर को प्रदर्शित करने में सक्षम होना, जो इस बारे में बताता हैं कि मैं कौन हूं और एक लीडर के रूप में क्या ला सकती हूं, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मुझे उम्मीद है कि मैं इस टीम को अगले कुछ बड़े वर्षों में क्या करने में मदद कर सकती हूं, यह दिखाने में सक्षम होगी। शायद मेरे मन में पिछले कुछ समय से यही था, ‘हां, यह वही है जो मैं करना चाहती हूं।’

मैं इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए नई विरासत बनाने में मदद करना चाहती हूं। हम थोड़े नए हैं, और हम एक नई टीम हैं, हमारे पास प्रतिभाएं आ रही हैं। हमारे पास सभी खिलाड़ी आ रहे हैं और यह एक तरह से रीसेट और तरोताजा होने का अवसर है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?