WI vs ENG: बीच मुकाबले में अल्जारी जोसेफ लड़ गए शाई होप से, मैदान छोड़कर चले गए तेज गेंदबाज बाहर, इस हाईवोल्टेज ड्रामा की आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs ENG: बीच मुकाबले में अल्जारी जोसेफ लड़ गए शाई होप से, मैदान छोड़कर चले गए तेज गेंदबाज बाहर, इस हाईवोल्टेज ड्रामा की आप भी देखें वीडियो

वेस्टइंडीज ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

Alzarri Joseph (Pic Source-X)
Alzarri Joseph (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के बेहतरीन तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ अपनी टीम के कप्तान शाई होप से इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान काफी निराश दिखे। यही नहीं गुस्से में शानदार खिलाड़ी को फील्ड से बाहर जाते हुए भी देखा गया।

यह सब देखने को मिला इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में। फील्ड की प्लेसमेंट को लेकर अल्जारी जोसेफ शाई होप से लगातार बातचीत कर रहे थे। हालांकि वेस्टइंडीज कप्तान ने फील्ड अपनी तरीके से सेट की जिससे अल्जारी जोसेफ काफी निराश नजर आए। जैसे ही वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज ने अपने इस ओवर में जॉर्डन कॉक्स को आउट किया उसके बाद वो गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर चले गए। मैदान छोड़कर बाहर जाने से पहले उन्हें लगातार शाई होप से स्लिप में लगे फील्डर को लेकर बातचीत करते हुए देखा गया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मार्क बाउचर ने उस समय कमेंट्री करते समय ऑन एयर कहा कि गेंदबाज का काम यह होता है कि वो कप्तान की योजना के तहत गेंदबाजी करें और इसके अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। अल्जारी जोसेफ की यह हरकत बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

यह रही वीडियो

वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज को किया अपने नाम

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था जबकि दूसरे मैच को इंग्लैंड ने जीता। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 263 रन बनाए। टीम की ओर से फिल साल्ट ने 74 रनों की पारी खेली जबकि डैन मूस्ले ने 57 रनों का योगदान दिया। सैम करन ने 40 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर ने 38* रनों की पारी खेली। मेजबान की ओर से मैथ्यू फोर्ड ने तीन विकेट झटके।

जवाब में वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 8 विकेट रहते हासिल किया। मेजबान की ओर से ब्रैंडन किंग ने 102 रन बनाए जबकि केसी कार्टी ने 128* रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। इंग्लैंड की ओर से कोई भी गेंदबाज इस मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। वेस्टइंडीज ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?