जुलाई 01- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं
अद्यतन - Jul 1, 2024 4:49 pm

1) रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वाइफ रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया खास मैसेज, पोस्ट वायरल
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अपने संन्यास का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। अब 1 जुलाई को रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने उनके संन्यास को लेकर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है। रितिका ने लिखा कि, रोहित, मुझे पता है इस ट्रॉफी का आपके लिए क्या मतलब है। यह फॉर्मेट, यह कप, ये लोग, यह यात्रा और वह ट्रॉफी पाने की पूरी प्रक्रिया जिसका आपने हमेशा सपना देखा है। मैं जानती हूं कि ये पिछले कुछ महीने आपके लिए कितने कठिन रहे हैं।
2) Big Breaking: IPL 2025 से पहले RCB का बड़ा ऐलान, Dinesh Karthik को दी टीम में 2 बड़ी जिम्मेदारी
दिनेश कार्तिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने के एक महीने बाद RCB की मैनेजमेंट ने DK को फ्रेंचाइजी का बैटिंग कोच और मेंटर (Batting Coach and Mentor) नियुक्त किया है। इस ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।
3) बारबाडोस में जहां रुकी है Team India वहां बेहद घातक हुआ तूफान Beryl, एयरपोर्ट और बाकी सेवाएं हुई बंद
भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज से लौटने में देरी होगी क्योंकि वे वर्तमान में तूफान बेरिल (Beryl) के कारण बारबाडोस में फंसे हुए हैं। सबसे डर की बात ये है कि Hurricane Beryl (तूफान) अब “बेहद खतरनाक हो गया है, यानी खतरा काफी है। परेशानी की बात यह भी है कि टीम इंडिया का पूरा Squad- जिसमें खिलाड़ी और उनके परिवार, सहयोगी स्टाफ, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी सभी बारबाडोस में Beach साइड के पास एक प्रॉपर्टी में फंसे हुए हैं और होटल में भी सेवाएं प्रभावित हैं।
4) “तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता My Love”- T20 WC जीतने के बाद अनुष्का के लिए विराट का दिल छू लेने वाला पोस्ट
विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए एक इमोशनल और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। विराट ने लिखा, “तुम्हारे बिना यह सब कुछ संभव नहीं होता माई लव। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़े रखते हो और हमेशा पूरी ईमानदारी से अपनी बात कहती हो। मैं आपके लिए इससे अधिक आभारी नहीं हो सकता। यह जीत जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। तुम्हारा शुक्रिया और आई लव यू कि तुम तुम हो।”
5) ‘Bumrah के जन्म पर….’ – कौन है दीपल त्रिवेदी जिन्होंने तेज गेंदबाज के अतीत की दिल छू लेने वाली कहानी शेयर की
एक्स पर वरिष्ठ पत्रकार दीपल त्रिवेदी द्वारा किया गया एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दीपल ने बुमराह की क्रिकेट यात्रा पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट की शुरुआत एक दुबले-पतले और कमजोर बच्चे, बुमराह को गोद में लेने का जिक्र करने के बाद की। उन्होंने इस बारे में बात की कि वह बुमराह के परिवार के कितने करीब थीं और उन्होंने परिवार को ग्रो होते देखा।
6) वर्ल्ड कप जीतने के बाद Team India के ड्रेसिंग रूम में थे गजब नजारे, अर्शदीप ने किया था सबसे खास काम
Team India के वर्ल्ड कप जीतने के बाद खिलाड़ियों के कई सारे वीडियो अभी तक वायरल हो चुके हैं, जिसमें सभी के रोने से लेकर डांस करने और जश्न मनाने के पल शामिल है। वहीं अब वो वी़डियो सामने आया है, जिसमें कप्तान रोहित टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम में लेकर पहुंचे थे और उसके बाद का नजारा देखने लायक था।
7) हार्दिक पांडया या कोई और…. कौन बनेगा रोहित शर्मा के बाद T2OI कप्तान? जय शाह के बयान से सब हैरान
जय शाह ने भी हाल ही में एक बयान दिया है जिससे हार्दिक पांडया की कप्तानी पर मोहर लगती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि, “कप्तानी का फैसला चयनकर्ता करेंगे और हम उनके साथ चर्चा के बाद इसकी घोषणा करेंगे की कौन टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का अगला कप्तान होगा। आपने हार्दिक के बारे में पूछा, उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल थे लेकिन हमने और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्होंने खुद को साबित किया।”
8) Team India’s New coach Joining: इंडिया का नया हेड कोच इस दिन टीम से जुड़ेगा, जय शाह का बड़ा खुलासा
बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने बताया है कि कब हेड कोच टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, “कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। CAC ने इंटरव्यू लिया है और दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है और मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी फैसला किया है, हम उसके अनुसार ही काम करेंगे। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से जुड़ेगा।”
9) रोहित शर्मा 24 कैरेट शुद्ध सोने के हैं: आकाश चोपड़ा ने भारतीय कप्तान की जमकर प्रशंसा की
आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उनके पास पांच आईपीएल ट्रॉफी है। उन्होंने चैंपियन लीग जीती और टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। उन्होंने कप्तानी में हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित तीसरे भारतीय कप्तान है जिन्होने वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है। यह कई दशक तक याद रहेगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती थी।’
10) T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लेते ही, जोर-जोर से चीखने लगे थे Rishabh Pant
Rishabh Pant की टीम इंडिया में वापसी यादगार बन गई है, जहां इस खिलाड़ी ने वापसी के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। साथ ही विकेट के आगे और विकेट के पीछे पंत ने अपने दमदार खेल दिखाया, इस बीच युवा खिलाड़ी का एक वीडियो सामने आया है और वो वीडियो टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से जुड़ा है।