VIDEO: टिम साउदी के कमाल की इनस्विंग गेंद पर मुंह ताकते रह गए बेन स्टोक्स, उड़ा ले गई गिल्लियां
नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की पारी के 21वीं गेंद पर बेन स्टोक्स टिम साउदी की इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाए और अपना विकेट गंवा बैठे।
अद्यतन - अगस्त 7, 2024 5:10 अपराह्न

द हंड्रेड (The Hundred) का 19वां मुकाबला 7 अगस्त को एजबेस्टन में बर्मिंघम फीनिक्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Birmingham Phoenix vs Northern Superchargers) के बीच खेला गया। इस मैच में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
पहली पारी में टिम साउदी ने अपने इनस्विंग से किया बेन स्टोक्स को हैरान
मुकाबले में पहली पारी के दौरान बर्मिंघम फीनिक्स के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को एक बेहद ही खूबसूरत इनस्विंग गेंद पर आउट किया। दरअसल, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की पारी के 21वीं गेंद पर बेन स्टोक्स एक इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाए और अपना विकेट गंवा बैठे।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने सटीक लाइन-लेथ से गेंद फेंकी, जो तेजी से अंदर कि ओर गई और स्टोक्स के बल्ले से इनसाइड एज लगकर ऑफ स्टंप के ऊपर जा लगी। स्टोक्स यह देखकर खुद हैरान रह गए। आपको बता दें कि यह बेन स्टोक्स का तीन साल में द हंड्रेड में पहला मैच था। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, क्योंकि वे गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।
आप भी देखें वीडियो
Instant impact from Tim Southee 😮⚡️
This is a HUGE moment in the match for Birmingham Phoenix! 🎳#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/9WV2T2eAT6
— The Hundred (@thehundred) August 6, 2024
मैच की बात करें तो नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर मैथ्यू शॉर्ट मैच की छठी गेंद पर टिम साउथी का शिकार बने। निकोलस पूरन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन एडम मिल्ने ने उनकी पारी को जल्द ही खत्म कर दिया। साउदी ने फिर बेन स्टोक्स को आउट करके नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को बैकफुट पर ला दिया। कप्तान हैरी ब्रूक का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, क्योंकि क्रिस वुड ने उन्हें 15 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।
बड़ा टारगेट खड़ा करने की उम्मीद में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम 96 गेंदों पर 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम ने बिना विकेट खोए 39 गेंदों में ही 86 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।