न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में अमेलिया केर ने रचा इतिहास, इस अवॉर्ड को हासिल करने वाली बनी पहली खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में अमेलिया केर ने रचा इतिहास, इस अवॉर्ड को हासिल करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

डेरिल मिचेल ने सर रिचर्ड हैडली मेडल अपने नाम किया जबकि अमेलिया केर ने महिला टी-20 खिलाड़ी ऑफ द ईयर और डेबी हॉकले मेडल को जीता।

Amelia Kerr and Daryl Mitchell (Pic Source-Twitter)
Amelia Kerr and Daryl Mitchell (Pic Source-Twitter)

आज यानी 23 मार्च को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था जिसमें अमेलिया केर और डेरिल मिचेल ने टॉप अवार्ड्स अपने नाम किए। डेरिल मिचेल ने सर रिचर्ड हैडली मेडल अपने नाम किया जबकि अमेलिया केर ने महिला टी-20 खिलाड़ी ऑफ द ईयर और डेबी हॉकले मेडल को जीता।

डेरिल मिचेल को न्यूजीलैंड के बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जाता है और उन्होंने कई बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपनी राष्ट्रीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भी उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वर्ल्ड टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में वो इस समय 8वें पायदान पर है।

बता दें, इससे पहले डेरिल मिचेल ने रेडपैथ कप को भी अपने नाम किया था। उन्होंने फर्स्ट क्लास में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले साल 70.23 के औसत से 913 टेस्ट रन बनाए।

वहीं अमेलिया केर पहले खिलाड़ी बनी जिन्होंने डेबी हॉकले मेडल अपने नाम किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए महिला क्रिकेट में सच में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अमेलिया केर ने टी-20 में न्यूजीलैंड के लिए 423 रन बनाए थे। वो अपनी टीम की ओर से दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थी। इसी के साथ उन्होंने 17 विकेट भी हासिल किए थे।

सूजी बेट्स और टॉम ब्लंडेल को भी न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड में किया गया सम्मानित

न्यूजीलैंड महिला टीम की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने 2022 के लिए महिला वनडे खिलाड़ी ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया। उन्होंने वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीन अर्धशतक जड़ें।

टॉम ब्लंडेल को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने पिछले साल इस प्रारूप में काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की और 849 रन बनाए। इसमें 2 शतक और छह अर्धशतक मौजूद है। उन्होंने विकेट के पीछे से 38 डिस्मिसल भी किए जिसमें 9 स्टंपिंग शामिल है।

close whatsapp