WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज दौरे के लिए Cheteshwar Pujara को भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: वेस्टइंडीज दौरे के लिए Cheteshwar Pujara को भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने पर भड़के फैंस

एक तरफ चेतेश्वर पुजारा को ड्रॉप किया गया, तो वहीं अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है।

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)
Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)

टीम इंडिया WTC 2023 Final में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद वेस्टइंडीज दौरे के साथ एक्शन में लौटने के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से डोमिनिका के विंडसर पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के साथ इस दौरे की शुरुआत होगी।

इस टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की ODI और पांच मैचों की T20I सीरीज में आपस में भिड़ेगी। इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया है, जो काफी हद तक चौंकाने वाली है।

Cheteshwar Pujara को ड्रॉप किए जाने से निराश हुए फैंस

एक तरफ जहां मुकेश कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवाओं को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली, तो वहीं Cheteshwar Pujara और उमेश यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। खैर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की WTC फाइनल में करारी हार के बाद कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन केवल कुछ खराब प्रदर्शनों के बाद चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर किए जाने की बहुतों को उम्मीद नहीं थी।

यहां पढ़िए: क्या यशस्वी जायसवाल को पहले से पता था टीम इंडिया में चयन के बार में?

हालांकि, चेतेश्वर पुजारा पिछले काफी मैचों से संघर्ष कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने अपनी आखिरी दस परियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है। इस बीच, वेस्टइंडीज दौरे के लिए पुजारा को ड्राप किए जाने पर प्रशंसकों ने ट्विटर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने अनुभवी बल्लेबाज को ड्रॉप करने के भारतीय चयनकर्ताओं के फैसले की आलोचना की, तो वहीं अन्य फैंस ने युवाओं को मौका देने के लिए उनकी सराहना की।

यहां देखिए वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

यहां देखिए पुजारा को ड्रॉप किए जाने पर कैसे रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/RishabhBeniwal/status/1672188504485527555?

close whatsapp