गेंदबाजों के बाद कप्तान रोहित का दिखा जलवा, टेस्ट मैच के पहले दिन ही बैकफुट पर दिखी कंगारू टीम
177 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी।
अद्यतन - Feb 9, 2023 5:18 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच आज से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में आज पहले दिन का खेल हुआ जहां पूरी तरह से मेजबान टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले भारत के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 177 रनों पर ऑलआउट किया। वहीं जब बारी आई बल्लेबाजी की तो दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना चुकी थी।
जडेजा और अश्विन के आगे बेबस दिखे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बात करें इस मैच की तो ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया जो पूरी तरह से गलत साबित हुआ। टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा जब मोहम्मद सिराज ने ओपनर उस्मान ख्वाजा को सस्ते में पवेलियन भेजा। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वो सिराज की एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह दिन का पहला सत्र खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना चुकी थी।
बात करें दूसरे सत्र की तो इस सत्र की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया ने सही अंदाज में की। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ दोनों सेट होकर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 49 के निजी स्कोर पर लाबुशेन को जडेजा ने स्टंप आउट करवाया और यहां से ऑस्ट्रेलियाई पारी एक दम लड़खड़ा गई। इस सत्र में कंगारू टीम ने 6 विकेट गंवाए और देखते ही देखते चाय ब्रेक तक टीम का स्कोर 174/8 हो गया।
वहीं दिन के आखिरी सत्र के शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सबसे अधिक 5 विकेट लिए वहीं अश्विन ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा सिराज और शमी को 1-1 विकेट मिला।
रोहित और राहुल ने दिलाई टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत
वहीं जब बारी आई भारतीय बल्लेबाजों की तो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। हालांकि केएल राहुल का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा और वो 72 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत 77 रन बना चुका है। कप्तान रोहित शर्मा (56) और नाईट वॉचमैन अश्विन (0) क्रीज पर मौजूद हैं।
मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
🚨 Milestone Alert 🚨
4⃣5⃣0⃣ Test wickets & going strong 🙌 🙌Congratulations to @ashwinravi99 as he becomes only the second #TeamIndia cricketer after Anil Kumble to scalp 4⃣5⃣0⃣ or more Test wickets 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx #INDvAUS pic.twitter.com/vwXa5Mil9W
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
Playing against India in India is no easy task 🙈
— Tabraiz Shamsi (@shamsi90) February 9, 2023
Ravindra Jadeja reassures his class with a fantastic spell. What a way to come back after injury 👏 @imjadeja #INDvAUS
— S.Badrinath (@s_badrinath) February 9, 2023
Test cricket in India is so satisfying to watch, jadeja is 🔥 #SpinToWin
— mark watt (@markwatt123) February 9, 2023
Tiger is back @imjadeja 🫶🏻😊🇮🇳
— Rahul Sharma (@ImRahulSharma3) February 9, 2023
Making a comeback after a knee surgery that kept him out for almost six months, and it's as if he never went away! Same accuracy, control and speed, also imp scalps of Marnus and Smith. Well bowled @imjadeja 👏🏽 #INDvAUS #BGT2023 pic.twitter.com/U65KAA3DCv
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 9, 2023
Welcome back jaddu @imjadeja Top stuff Champion 👌
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) February 9, 2023
Never easy to return to top level cricket after an injury. Not if you are Sir jadeja. He is deadly! #INDvsAUS
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) February 9, 2023