Cricket Buzz: जाने 27 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

Cricket Buzz: जाने 27 जनवरी के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

रवींद्र जडेजा को LBW आउट करार दिए जाने पर कुछ फैंस भड़क गए।

cricket buzz social media trends
cricket buzz social media trends

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला टेस्ट मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से  दूसरी पारी में युवा बल्लेबाज ओली पोप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। ओली पोप ने भारत के खिलाफ अपना शतक 151 गेंदों में पूरा किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

वहीं तीसरे दिन के खेल के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी एक शानदार गेंद पर इंग्लैंड के बेन डकेट को बोल्ड कर उन्हें वापस पवेलियन की राह दिखाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसके अलावा रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को LBW आउट करार दिए जाने को लेकर माहौल गर्म रहा। दरअसल, जडेजा ने रूट की गेंद पर डिफेंसिव शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह शॉट खेलने से चूक गए और गेंद बल्ले और पैड से एक साथ टकराई। अंत में अंपायर ने आउट करा दिया। इसको लेकर कुछ फैंस भड़क गए।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को LPG सिलेंडर की डिलीवरी करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने अपने खिलाफ चल रहे खबरों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा, पाकिस्तान क्रिकेट मेरा जुनून और अंतिम प्रेरक शक्ति है। पेड सोशल मीडिया ट्रेंड के साथ मनगढ़ंत और झूठी खबरें इसे खत्म नहीं कर सकतीं।

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?