अपने साथ क्या कैमरामैन लेकर घूमते हैं क्या रवि बिश्नोई, अभ्यास से ज्यादा फोटोशूट में रहते हैं बिजी
कल से टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच शुरू होगी टी-20 सीरीज।
अद्यतन - Aug 17, 2023 4:01 pm

टीम इंडिया में एंट्री करने के साथ ही स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी थी, लेकिन फिर अचानक से स्पिनर काफी समय के लिए टीम से बाहर हो गया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए रवि की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, साथ ही वो आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका ही नहीं मिला
स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज का हिस्सा थे, जहां इस गेंदबाज को सिर्फ 1 मैच ही खेलने का मौका मिला था। वो भी कुलदीप यादव चोटिल थे इसलिए रवि को दूसरे टी-20 के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, उसके बाद कुलदीप की वापसी हो गई और रवि बाहर बैठ गए।
रवि बिश्नोई को मिलेगा मौका, यहां फिर बाहर बैठे रह जाएंगे?
*कल से टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच शुरू होगी टी-20 सीरीज।
*उससे पहले दोनों टीमों ने किया जमकर अभ्यास, वीडियो आए सामने।
*स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*सीरीज में रवि को मिल सकता है लगातार मौका, खुद को करना होगा साबित।
अभ्यास सत्र के बीच से रवि बिश्नोई की कुछ तस्वीरें
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी
हाल ही में स्पिनर ने बदली है अपनी घरेलू टीम
रवि बिश्नोई राजस्थान में जोधपुर के रहने वाले हैं, ऐसे में टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड खेल चुके इस खिलाड़ी ने घरेलू मुकाबले राजस्थान टीम से ही खेले थे। लेकिन 2022 के घरेलू सत्र में राजस्थान टीम ने इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं दिए थे, ऐसे में रवि ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है। जहां रवि राजस्थान से घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे और अब वो गुजरात टीम में शामिल हो गए हैं। करियर की शुरूआत में ही लिए गए इस बड़े फैसले को देख, कई क्रिकेट दिग्गज काफी ज्यादा ही हैरान हो गए थे और अब देखना होगा गुजरात से उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।