भविष्य में विराट कोहली मौजूदा समय से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे: संजय बांगर - क्रिकट्रैकर हिंदी

भविष्य में विराट कोहली मौजूदा समय से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे: संजय बांगर

हाल ही में संपन्न हुई श्रीलंका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे।

Sanjay Bangar and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Sanjay Bangar and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और इस समय के कमेंटेटर संजय बांगर का मानना है कि भविष्य में विराट कोहली मौजूदा समय से भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। उनके मुताबिक आगामी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में कोहली जबरदस्त बल्लेबाजी करेंगे और अपनी टीम की जीत में हम योगदान देंगे।

बता दें, हाल ही में संपन्न हुई श्रीलंका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो शतक जड़े थे। विराट कोहली को तीसरे और अंतिम वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया था जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड कोहली को मिला था।

विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है और वो खुद यही चाहेंगे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।

जबसे विराट कोहली के ऊपर से कप्तानी का बोझ हटा है तब से वो और बेहतर खिलाड़ी हो गए हैं: संजय बांगर

स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में एक बातचीत के दौरान संजय बांगर से पूछा गया कि क्या विराट कोहली रिकी पोंटिंग के न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं?

इस पर संजय बांगर ने जवाब दिया कि, ‘अब जब विराट कोहली के ऊपर से कप्तानी का पूरा वह हट गया है तब हम उनको वापस फॉर्म में आते हुए देख रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने अपने खेल को बिल्कुल अलग स्तर में खेला था। मुझे लग रहा है कि भविष्य में हम विराट कोहली को इससे भी बेहतर फॉर्म में देखेंगे, साथ ही वो वनडे क्रिकेट में अपने इसी फॉर्म को जारी रखेंगे।’

भारत के पूर्व खिलाड़ी की माने तो विराट कोहली अपने खेल को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और वो अपने फॉर्म को और बेहतर करेंगे।

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘जिस रवैए से विराट बल्लेबाजी कर रहे हैं हम उनके खेल का मजा उठा रहे हैं और यह काफी अच्छी बात है। विराट कोहली इस मानसिकता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और उनका तरीका भी काफी शानदार है, इसको देखकर कहा जा सकता है कि वो अपने खेल को काफी अच्छी तरह से पहचानते हैं।’

भारतीय टीम का पहला मुकाबला 18 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाएगा। कोहली ने पिछली चार वनडे पारियों में तीन शतक जड़े हैं।

close whatsapp