वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, यशस्वी और ऋतुराज की हुई टीम इंडिया में एंट्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, यशस्वी और ऋतुराज की हुई टीम इंडिया में एंट्री

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी।

Ruturaj Gaikwad Team India Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)
Ruturaj Gaikwad Team India Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Twitter)

भारत को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया के आईसीसी खिताब का सूखा जारी है। फाइनल के बाद टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार है। जहां टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी। जिसके लिए बीसीसीआई ने आज भारतीय टीम को घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, वहीं अजिंक्य रहाणे टीम के उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं।

यशस्वी और ऋतुराज को मिली टेस्ट टीम में जगह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र शुरू हो चुका है। भारत अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के लिए अभी से आक्रमकता के साथ खेल दिखाते हुए नजर आएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जगह मिली है।

यशस्वी जायसावल घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ जिन्होंने भी महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है, वह भी अब भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं लंबे समय बाद नवदीप सैनी की टेस्ट फॉर्मेट में वापसी हो रही है।

टेस्ट स्क्वॉड में एक और चीज इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल मोहम्मद शमी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा थे। शमी को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। वहीं उमेश यादव और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी भी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़े- आज ही के दिन ठीक 10 साल पहले जीता था हमने आखिरी ICC खिताब, बस उसके बाद से पड़ गया सूखा

वेस्टइंडीड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यश्सवी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज फुल शेड्यूल-

पहला मैच- 12 जुलाई से 17 जुलाई, शाम 7ः30 बजे, विंसडर पार्क डोमिनिका

दूसरा मैच-  20 जुलाई से 25 जुलाई, शाम 7ः30 बजे, क्विंस पार्क ओवल

 

close whatsapp