ये खिलाड़ी होंगे भविष्य की टीम इंडिया के सुपरस्टार, नहीं होगी विराट-रोहित की कमी महसूस! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये खिलाड़ी होंगे भविष्य की टीम इंडिया के सुपरस्टार, नहीं होगी विराट-रोहित की कमी महसूस!

युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया लेगी एशियन गेम्स में भाग।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भारत में अब क्रिकेट के एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद है, ऐसे में युवा खिलाड़ियों से लबरेज एक टीम इंडिया आपको एशियन गेम्स में खेलते हुई नजर आने वाली है। जिसे लेकर ये सभी खिलाड़ी इन दिनों NCA में मौजूद हैं, जहां ये खिलाड़ी इन गेम्स की तैयारियों में जुटे हैं और गोल्ड मेडल जीतना है इन खिलाड़ियों का सपना है।

2 टीम इंडिया नजर आएगी एक ही समय पर खेलते हुए

जी हां, एशियन गेम्स में जो टीम इंडिया जा रही है, उस टीम में सभी युवा खिलाड़ी है। वहीं वर्ल्ड कप 2023 के लिए एक अलग टीम चुनी गई है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों वाली और सीनियर टीम इंडिया आपको एक साथ खेलते हुए नजर आएगी, बस टूर्नामेंट और प्रारूप अलग होने वाला है।

 कुछ ऐसी होगी भविष्य की नई टीम इंडिया

*युवा खिलाड़ियों से लबरेज भारतीय टीम लेगी एशियन गेम्स में भाग।
*रिंकू, यशस्वी, तिलक और प्रभसिमरन जैसे युवा खिलाड़ी हैं टीम में मौजूद।
*सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों की एक तस्वीर आई है सामने।
*जहां इस तस्वीर में NCA के हेड VVS LAXMAN भी हैं मौजूद।

एक नजर टीम इंडिया की उस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

NCA में खिलाड़ियों ने नेट्स में किया था अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम के पास है अब हर एक खिलाड़ी का बैकअप

दूसरी ओर अब बोर्ड का फोकस युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार करने पर है, जिसका फायदा टीम को कई मौकों पर हुआ है। इस मामले में उदाहरण के तौर पर पंत का रिप्लेसमेंट लिया जा सकता है, पंत के साथ हुए सड़क के बाद टीम इंडिया की तरफ से की विकेटकीपर-बल्लेबाज खेले हैं। जहां इस लिस्ट में संजू, ईशान, केएस भरत और जितेश शर्मा का नाम शामिल है, ऐसा ही कुछ तेज गेंदबाजों के साथ में भी है। टीम के पास अब उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कार्तिक त्यागी और आवेश खान जैसे युवा गेंदबाज हैं, ऐसी लिस्ट बोर्ड के पास बल्लेबाजों की भी है जो आने वाले समय में विराट और रोहित जैसे दिग्गजों की जगह ले सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?