वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को सामने देख इमोशनल हुए कप्तान रोहित शर्मा, बोल गए बहुत ही बड़ी बात
टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है हिटमैन का वीडियो।
अद्यतन - Aug 12, 2023 6:09 pm

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में काफी कम समय बचा है, ऐसे में फैन्स को कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। तो खुद कप्तान रोहित शर्मा भी क्रिकेट के इस मेगा इवेंट में कप्तानी करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, इसी के साथ हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लेकर अपने मन की बात शेयर की है।
10 साल से इंतजार है फैन्स को ICC ट्रॉफी का
जी हां, टीम इंडिया को कोई भी ICC ट्रॉफी जीते 10 साल हो गए हैं, भारतीय टीम ने अपना आखिरी ICC खिताब साल 2013 में जीता था और वो चैंपियंस ट्रॉफी थी। उसके बाद से टीम कई ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेली चुकी है, लेकिन जीत हाथ नहीं आई है। ऐसे में कप्तान रोहित और पूरी टीम पर वो 10 साल का भी दबाव होने वाला है।
वर्ल्ड कप ट्रॉफी को देख कप्तान रोहित के आए आंसू!
*टीम इंडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ है हिटमैन का वीडियो।
*वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ।
*वर्ल्ड ट्रॉफी को पहली बार पास से देख रहा हूं, खूबसूरत है काफी- रोहित।
*साथ ही कप्तान रोहित ने बोला- उम्मीद है इस बार ट्रॉफी हम जीतेंगे।
सोशल मीडिया पर शेयर हुआ कप्तान रोहित का ये वीडियो
आज टीम इंडिया खेलेगी चौथा टी-20 मैच
दूसरी ओर इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज जारी है, जहां आज सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। फिलहाल वेस्टइंडीज टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे, ऐसे में टीम इंडिया के लिए आज का मैच जीतना काफी ज्यादा अहम है, अगर हार्दिक की कप्तानी में टीम आज हार जाती है तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी और आखिरी का मैच महज औपचारिकता के लिए ही खेला जाएगा। साथ ही आखिरी के दोनों टी20 मैच के बीच खिलाड़ी को आराम नहीं मिलेगा और 5वां टी20 मैच कल खेला जाएगा।