विकेटकीपर एमी जोन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में पकड़ा शानदार कैच, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर एमी जोन्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में पकड़ा शानदार कैच, आप भी देखें वीडियो

11 मई को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में 53 रनों से करारी शिकस्त दी।

Amy Jones (Pic Source-X)
Amy Jones (Pic Source-X)

11 मई को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में 53 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स ने एक हाथ से गुल फिरोजा का काफी अच्छा कैच पकड़ा। एमी जोन्स के इस कैच की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें, पाकिस्तान महिला टीम की पारी के 6वें ओवर में लॉरेन बेल की गेंद को गुल फिरोज़ा बिल्कुल भी नहीं समझ पाई और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर की ओर गई।

बेल ने काफी अच्छी गेंद फेंकी थी। इंग्लैंड की विकेटकीपर एमी जोन्स ने डाइव लगाकर एक हाथ से इस कैच को पूरा किया। स्टेडियम में आए तमाम दर्शक इस कैच को देखकर काफी हैरान थे। तमाम लोगों ने एमी जोन्स के इस कैच की जमकर प्रशंसा की।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो इंग्लैंड महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हीथर नाइट ने 44 गेंदों में छह चौकों की मदद से 49 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। हीथर नाइट ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। हीथर नाइट के अलावा डेनियल गिब्सन ने 21 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 41* रनों की तूफानी पारी खेली। एमी जोन्स ने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया और 37 रन बनाए।

पाकिस्तान महिला टीम की ओर से सदिया इकबाल और वहीद अख़्तर ने दो-दो विकेट झटके। 1 विकेट तुबा हसन ने अपने नाम किया। जवाब में पाकिस्तान टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सदफ शमास ने 35 रन बनाए जबकि गुल फिरोजा ने 17 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से सारा ग्लेन ने चार ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लौरेंन बेल ने तीन विकेट अपने नाम किए। इंग्लैंड महिला टीम ने पहले टी20 मैच को 53 रनों से अपने नाम किया।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?