Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अप्रैल 12- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: IPL/ X/Twitter)
(Photo Source: IPL/ X/Twitter)

1) IPL 2024: लगातार तीन हार के बाद MI ने की टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी, DC के बाद अब RCB को दी करारी शिकस्त

आज यानी 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी के खिलाड़ी मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। ( पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024: MI VS RCB Turning point of match: मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से हारी RCB, पढ़िए

IPL 2024: Mumbai Indians VS Royal Challengers Bengaluru Turning point of match: आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। RCB द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ईशान किशन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी के दम पर यह जीत हासिल की है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024 Latest Points Table: MI vs RCB, मैच-25 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। मुंबई इंडियंस ने जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाई है। टीम 5 मैच में दो जीत 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर मौजूद है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs RCB, मैच-25 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन पर्पल कैप की सूची में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “कमबैक हो तो भाऊ के जैसा”, सूर्यकुमार यादव ने RCB के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, सिर्फ इतने गेंदों जड़ा पचासा

Suryakumar Yadav Comeback in MI vs RCB match: आईपीएल के 25वें मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। इस मैच में तीसरे नंबर पर बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। सूर्यकुमार यादव ने RCB  के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हमला बोला और महज 17 गेंदों में पचासा ठोक दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

6) MI vs RCB: 5.25 की इकॉनमी, 21 रन और 5 विकेट.. जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन कर जीता प्लेयर ऑफ द मैच

IPL 2024, MI vs RCB: Jasprit Bumrah Won POTM Award: आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई की जीत के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), जिन्होंने 5 विकेट चटकाए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) MI vs RCB : IPL 2024 की पहली Mystery Girl- Cuteness देख पिघले फैंस; देखें Photos

IPL 2024 Mystery Girl: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का भी लग रहा है। गुरुवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक मिस्ट्री गर्ल सुर्खियां बटोर रही है। ये मिस्ट्री गर्ल टीवी स्क्रीन पर कुछ देर के लिए ही दिखी, और देखते ही देखते उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

8) VIDEO: “वर्ल्ड कप चल रहा है इसके दिमाग में….”- रोहित शर्मा ने बीच मैदान दिनेश कार्तिक की खोली पोल

आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को खराब शुरुआत मिली थी, टीम ने 23 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। फिर कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 197 रनों का टारगेट मुंबई इंडियंस को दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा तगड़ा झटका, अगले दो मैचों से बाहर हुए मयंक यादव..!

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपनी रफ्तार से सबको काफी प्रभावित किया है। मयंक यादव आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में साइड स्ट्रैन के कारण केवल एक ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10) ‘कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं चुनना चाहिए…’,ग्लेन मैक्सवेल ने खुद बताया कारण

विराट कोहली ने आईपीएल के 17वें संस्करण में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। हालांकि, इसके बावजूद उनका स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अभी तक पांच मैचों में 316 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.29 का रहा है। इस वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp