कमबैक हो तो भाऊ के जैसा, सूर्यकुमार यादव ने RCB के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, सिर्फ इतने गेंदों जड़ा पचासा

“कमबैक हो तो भाऊ के जैसा”, सूर्यकुमार यादव ने RCB के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, सिर्फ इतने गेंदों जड़ा पचासा

सर्जरी के बाद वापसी कर रहे सूर्या ने 270 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और चार छक्के लगाए।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Comeback in MI vs RCB match: आईपीएल के 25वें मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 61 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक ने अर्धशतक लगाया। मुंबई के लिए बुमराह ने पांच विकेट चटकाए जबकि गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 15.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार ने RCB के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, मुंबई को पहला झटका 101 रन के स्कोर पर लगा। आकाश दीप ने ईशान किशन को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 34 गेदों में 69 रन की विस्फोटक पारी खेली और पवेलियन लौट गए। मुंबई को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, वह 38 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही थी। तभी तीसरे नंबर पर बतौर इंपैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। पिछले मैच में सूर्या फ्लॉप साबित हुए थे, लेकिन इस मैच में वह विस्फोटक प्रदर्शन करते हुए दिखे। सूर्यकुमार यादव ने RCB  के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हमला बोला और महज 17 गेंदों में पचासा ठोक दिया।

हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्होंने टीम को जीत के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था। उनकी यह पारी मुंबई इंडियंस के लिए रामबाण बनकर आई। उन्हें विजयकुमार वैशाक ने लोमरोर के हाथों कैच कराया। सबसे अच्छी बात यह रही की सर्जरी के बाद वापसी कर रहे सूर्या ने 270 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और चार छक्के लगाए। इस देखकर फैंस के अंदर उम्मीद जग गई है कि वह आगामी मैचों में भी ऐसी पारी खेलेंगे।

close whatsapp