VIDEO: "वर्ल्ड कप चल रहा है इसके दिमाग में...."- Rohit Sharma ने बीच मैदान दिनेश कार्तिक की खोली पोल

VIDEO: “वर्ल्ड कप चल रहा है इसके दिमाग में….”- रोहित शर्मा ने बीच मैदान दिनेश कार्तिक की खोली पोल

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली।

Dinesh Karthik & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)
Dinesh Karthik & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB को खराब शुरुआत मिली थी, टीम ने 23 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। फिर कप्तान फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम ने 197 रनों का टारगेट मुंबई इंडियंस को दिया।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी से काफी इम्प्रेस दिखे। रोहित शर्मा मैदान में दिनेश कार्तिक को यह कहते हुए नजर आए कि वर्ल्ड कप चल रहा है इसके दिमाग में जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma और दिनेश कार्तिक के बीच हुई ये बातचीत

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान में अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं, और ऐसा ही MI vs RCB मैच के दौरान भी देखने को मिला। दिनेश कार्तिक जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब रोहित शर्मा ने उन्हें कहा दिमाग में वर्ल्ड कप रहा है इसके, वर्ल्ड कप… रोहित शर्मा की यह आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई। विकेटकीपर ईशान किशन भी रोहित शर्मा की इस बात पर हंसते हुए नजर आए।

यहां देखें रोहित शर्मा का वो वीडियो-

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रजत पाटिदार (50) अर्धशतक जड़ने के बाद खराब शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठे थे। ग्लेन मैक्सवेल फिर डक पर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी थी। फाफ डु प्लेसिस और कार्तिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। दिनेश कार्तिक ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आकाश मधवाल के खिलाफ चौका जड़ मात्र 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।

दिनेश कार्तिक ने 230.43 की स्ट्राइक से बल्लेबाजी करते बिए 23 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। दिनेश कार्तिक एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आ रहे हैं।

close whatsapp