IPL 2024: लगातार तीन हार के बाद MI ने की टूर्नामेंट में जबरदस्त वापसी, DC के बाद अब RCB को दी करारी शिकस्त
इशान किशन ने 34 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की तूफानी पारी खेली।
अद्यतन - Apr 11, 2024 11:25 pm

आज यानी 11 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी के खिलाड़ी मुंबई के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 40 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। फाफ के अलावा रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 53* रनों का योगदान दिया।
विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 3 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल मुंबई के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल पाए। मुंबई इंडियंस की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह के अलावा श्रेयस गोपाल, Gerald Coetzee और आकाश मधवाल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेली तूफानी पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही और इशान किशन व रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की शानदार साझेदारी की। इशान किशन ने 34 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 38 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने आरसीबी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक मात्र 17 गेंदों में पूरा किया। हार्दिक पांड्या ने 21* रनों की विस्फोटक पारी खेली। आरसीबी की ओर से आकाश दीप, विल जैक्स और Vijaykumar Vyshak ने 1-1 विकेट चटकाए।
Ishan Kishan is a direct pick for the T20 World Cup squad 🔥🔥 pic.twitter.com/TI5spk4JNp
— Apuroop Achanta (@digitaldetox_9) April 11, 2024
#MIvRCB
Surya bhau ka style 💙🔥🔥🫶🏻 pic.twitter.com/Kp9Jvcf38K— Suraj Milind Dhage (@SurajMilindDha1) April 11, 2024
This is Surya Kumar Yadav fastest fifty in IPL. #MIvRCB pic.twitter.com/D9O8WcocAM
— Ram Garapati (@srk0804) April 11, 2024
https://twitter.com/HaramiParindey/status/1778476272278253816
— Crushed (@GamesBkp) April 11, 2024
A 17-ball fifty has been smashed here at the Wankhede Stadium by Suryakumar Yadav…!!!! 🤯🔥🔥
That was indeed the Surya show at the Wankhede – What a comeback this by Sky. 💥🫡
What an innings! 👏#SuryakumarYadav #MIvRCB #RCBvMI #IPL2024 #TATAIPL2024 pic.twitter.com/BCoquM7sDP
— Saabir Zafar (@Saabir_Saabu01) April 11, 2024
Peak Surya, Rohit , kishan and their next match is against CSK pic.twitter.com/J8qtFwkP49
— Abhishek (@MSDianAbhiii) April 11, 2024
https://twitter.com/VishalVerma_9/status/1778476905513337076
Every RCB fans today#MIvRCB #Surya #Haarcb Umpire Indians#Chokli #MumbaiIndians pic.twitter.com/Vnq0gkb2bL
— TONY STARK (@ironman_0306) April 11, 2024
Dominance level of #MI today is SKY high #MIvRCB
— S.Badrinath (@s_badrinath) April 11, 2024
A Great Knock comes to an end👏🏻👏🏻
Surya Dada ! 🙌🏻🐐#MIvRCB #SuryakumarYadav pic.twitter.com/vaTJrI5bpF
— 🇮🇳Tanmay Kulkarni🇮🇳 (@Tanmaycoolkarni) April 11, 2024