भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज-
IPL 2024: वानखेड़े में जमकर बोला रजत पाटीदार का बल्ला, टीम के लिए खेली महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Apr 11, 2024 9:21 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला इस समय मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन इस समय टीम काफी मजबूत स्थिति में है। आरसीबी की ओर से युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार ने काफी दमदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
यही नहीं युवा बल्लेबाज ने तीसरे विकेट के लिए फाफ डु प्लेसिस के साथ 82 रनों की साझेदारी भी की और आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। पाटीदार ने इस मैच में 26 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रनों की आक्रामक पारी खेली। विराट कोहली के अलावा यह आईपीएल 2024 का किसी भी आरसीबी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया पहला अर्धशतक है।
रजत पाटीदार अभी तक इस सीजन में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। हालांकि, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली।
मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन में अभी तक काफी खराब रहा है। उन्होंने चार मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि 3 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। हालांकि, इस मैच को मुंबई टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
आरसीबी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अभी तक काफी खराब रहा है। उन्होंने पांच मैचों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुकाबले में फिलहाल आरसीबी काफी अच्छी स्थिति में है और मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकती है।
WELL PLAYED, RAJAT PATIDAR…!!!
– 50 from just 26 balls, given a great platform for RCB, took MI bowlers into cleaners. ⭐ pic.twitter.com/FKgqbsQ6xT
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 11, 2024
Rajat Patidar is back and how. 🔥 pic.twitter.com/OM1erKQcGd
— Aditya Saha (@Adityakrsaha) April 11, 2024
FIFTY IN JUST 25 BALLS BY PATIDAR…!!!!
What a thunderous innings by Patidar at the Wankhede stadium – finally Rajat joins the party. 🔥 pic.twitter.com/xY2lfSoZGR
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 11, 2024
King Rajat Patidar💀 pic.twitter.com/xzCTod49Qm
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) April 11, 2024
Appreciation tweet for Patidar 👏🏻Fifty with back to Back sixes 🔥🥵 #MIvs pic.twitter.com/4GQl6IPfxN
— V I P E R (@VIPERoffl) April 11, 2024
WELL PLAYED, RAJAT PATIDAR.
He smashed 50 runs from 26 balls including 3 fours and 4 sixes when 23/2 in tough situation – A Top class Knock by Rajat Patidar. pic.twitter.com/5dvHgkwive
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 11, 2024
WELL PLAYED KING PATIDAR 👏#MIvsRCB
Real King 👑 PR King 🤡 pic.twitter.com/gpBRSGoijs— 𝐑𝐨𝐡𝐢𝐭𝐧𝐚𝐭!𝟎𝐧_👑🚩 (@rohitnation_) April 11, 2024
Patidar played his best cricket today that we wanted and very unfortunate that Will jack got out otherwise he was playing fearless cricket #MIvRCB @rajatpatidar086
— Hamed Tafazzul Emraan (@HamedTEmraan) April 11, 2024
RAJAT PATIDAR, A SPECIAL TALENT. ⭐
– King Kohli's reactions was priceless. ❤️ pic.twitter.com/UMKjGHX2L5
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 11, 2024
Brilliant Knock by Rajat Patidar. 🔥
– He Smashed 50(26), Fours-3, Sixes-4. 👌 pic.twitter.com/B7WLuis1wC
— The Cricket TV (@thecrickettvX) April 11, 2024
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो