Helicopter Shot तो सिर्फ झांकी है, Rajasthan Royals के Jos Buttler का तूफान आना बाकी है - क्रिकट्रैकर हिंदी

Helicopter Shot तो सिर्फ झांकी है, Rajasthan Royals के Jos Buttler का तूफान आना बाकी है

Rajasthan Royals ने Jos Buttler का एक दमदार वीडियो किया है पोस्ट।

Jos Buttler (Image Credit- Instagram)
Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

IPL में Rajasthan Royals टीम के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज है, जिसकी शुरूआत इंग्लैंड के Jos Buttler से होती है। बटलर कई सालों से RR टीम के साथ हैं, जो दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से बटलर पूरे जोश में नजर आ रहे हैं और 22 गज पर धोनी को कॉपी कर रहे हैं।

IPL 2023 में Rajasthan Royals का कैसा रहा था प्रदर्शन?

Rajasthan Royals की कप्तानी काफी समस ये संजू सैमसन कर रहे हैं, ऐसे में इस खिलाड़ी की कप्तानी में RR टीम ने साल 2022 में फाइनल खेला था लेकिन टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। वहीं साल 2023 के सीजन में टीम ने शानदार आगाज किया था, उसके बाद भी RR प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और 5वें स्थान पर रही थी। ऐसे में फैन्स को इस टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, साथ ही टीम में जुरेल, यशस्वी, अश्विन, चहल और संजू सैमसन जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

Rajasthan Royals को मिल गया Helicopter Shot मारने वाला धोनी

*Rajasthan Royals ने Jos Buttler का एक दमदार वीडियो किया है पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में 22 गज पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं बटलर।
*इस दौरान बटलर ने खेला धोनी की तरह Helicopter Shot, एक दम कॉपी था शॉट।
*अब सोशल मीडिया पर बटलर का वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल।

Jos Buttler का ये वीडियो शेयर किया है Rajasthan Royals ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

RR टीम कल यानी की 24 मार्च को खेलेगी अपना पहला मुकाबला

वहीं IPL 2024 में 24 मार्च को भी 2 मैच खेले जाएंगे, पहला मैच राजस्थान और LSG टीम के बीच होगा तो दूसरा मैच MI और GT के बीच होगा। राजस्थान टीम लीग का पहला मैच अपने घरेलू मैदान यानी की जयपुर के मैदान पर खेलेगी, वहीं इस मैच के लिए LSG टीम जयपुर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा और उसके बाद मुंबई और गुजरात के बीच अहमदाबाद में मैच होगा।

दोनों कप्तानों की साथ में आई एक तस्वीर

close whatsapp