फैन ने लिखा- Pat Cummins आपकी वाइफ से प्यार करता हूं, फिर जो गेंदबाज ने किया…
Pat Cummins की तस्वीर पर आया एक कमेंट हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - अप्रैल 10, 2024 3:59 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins इन दिनों भारत में हैं, जहां वो IPL 2024 में SRH टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच आज हम आपको कमिंस से जुड़ी एक मजेदार खबर बताने जा रहे हैं और खबर को पढ़ने के बाद आपकी भी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। साथ ही ये खबर तेज गेंदबाज के सोशल मीडिया पोस्ट से निकल कर सामने आई है।
शानदार रहा था Pat Cummins के लिए साल 2023
जी हां, साल 2023 ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins के लिए शानदार रहा था, जहां इस खिलाड़ी ने एक के बाद अपनी कप्तानी में कमाल किया था। 2023 में पैट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने सबसे पहले WTC का खिताब अपने नाम किया था टीम इंडिया को हराकर। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस की कप्तानी में एशेज रिटेन किया था, फिर ऑस्ट्रेलिया टीम वनडे वर्ल्ड कप जीता था कमिंस की कप्तानी में। उसके बाद SRH टीम ने उन्हें करोड़ों की राशि में खरीदकर, साल का शानदार अंत किया था गेंदबाज के लिए।
Pat Cummins की वाइफ से बहुत प्यार करता है एक फैन
*Pat Cummins की तस्वीर पर आया एक कमेंट हो रहा है काफी वायरल।
*तस्वीर में पैट नजर आए वाइफ के साथ, जिसपर एक फैन ने किया कमेंट।
*फैन ने कमेंट कर लिखा- मैं भारत से हूं और मैं आपकी वाइफ से प्यार करता हूं।
*इस पर कमिंस ने जवाब में लिखा- मैं आपकी बात को मेरी वाइफ तक पहुंचा दूंगा।
ये तस्वीर है Pat Cummins की जिसपर फैन ने कमेंट किया था
पंंजाब को हराया है SRH टीम ने
दूसरी ओर IPL में पंजाब और SRH टीम का सामना हुआ था, जहां हैदराबाद ने रोमांचक मैच में पंजाब को 2 रनों से हराते हुए 2 अंक अपने नाम कर लिए। जिसके बाद SRH टीम अंक तालिका पर 5वें स्थान पर है, इस टीम ने लीग में अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम का अगला मैच 15 अप्रैल को RCB से होगा।