विराट के साथ Shikhar Dhawan की है पक्की वाली दोस्ती, ये पुराना वीडियो याद है आप लोगों को? - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के साथ Shikhar Dhawan की है पक्की वाली दोस्ती, ये पुराना वीडियो याद है आप लोगों को?

Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान।

Shikhar Dhawan And Virat (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan And Virat (Image Credit- Instagram)

Shikhar Dhawan और विराट कोहली पक्के दोस्त हैं, जहां दोनों ने घरेलू क्रिकेट कई साल साथ में खेला है। वहीं दोनों टीम इंडिया से भी सालों तक साथ खेले हैं, दूसरी ओर इन दोनों की दोस्ती का नजारा कई बार मैदान पर भी देखने को मिला है। ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

नहीं खेल पाए थे IPL 2024 में ज्यादा मुकाबले

इस साल IPL में Shikhar Dhawan ने फिर से पंजाब टीम की कप्तानी की थी, लेकिन चोट के कारण वो कुछ मैच खेलकर ही लीग से बाहर हो गए थे। वहीं धवन की कप्तानी में पंजाब टीम का प्रदर्शन पहले की तरह फ्लॉप ही रहा है, ऐसे में मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब टीम धवन को रिलीज कर किसी और नए खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है अपनी टीम का। वैसे पंजाब टीम आज तक IPL का खिताब नहीं जीत पाई है

आपको Shikhar Dhawan का ये वाला वीडियो याद है

*Shikhar Dhawan ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का किया ऐलान
*इस बीच धवन का एक पुराना वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी वायरल
*वीडियो में धवन से बात कर उन्हें गले लगा रहे हैं विराट, इस साल IPL का है वीडियो
*विराट कुछ समझा रहे थे शिखर को और उनको मजबूत बने रहने का इशारा कर रहे थे। 

 Shikhar Dhawan और विराट का ये वीडियो हुआ था वायरल

कैसा रहा शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर?

वहीं शिखर धवन के इंटरनेशनल करियर का आगाज साल 2010 में हुआ था, सबसे पहले उन्होंने टीम इंडिया से वनडे क्रिकेट खेला था फिर टी20 में डेब्यू किया और फिर टेस्ट क्रिकेट खेला था।  धवन ने टीम इंडिया से 34 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 2,315 रन बनाए हैं। वहीं 167 वनडे मैचों में उन्होंने 6,793 रन बनाए हैं, तो 68 टी20 मैचों में उन्होंने 1,759 रन बनाए हैं। साथ ही अपने करियर में शिखर ने कई टीमों से IPL भी खेला है और कप्तानी भी की है।

कुलदीप यादव ने भी बल्लेबाज के लिए शेयर किया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

close whatsapp