टी20 वर्ल्ड कप 2024 में UFC फाइटर की तरह नजर आएंगे आंद्रे रसेल, वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर ने खुद इस बात की पुष्टि की - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में UFC फाइटर की तरह नजर आएंगे आंद्रे रसेल, वेस्टइंडीज के आक्रामक ऑलराउंडर ने खुद इस बात की पुष्टि की

आंद्रे रसेल ने मजाक में यह बयान दिया कि वो आगामी टूर्नामेंट में यूएफसी फाइटर की तरह नजर आएंगे।

LONDON, ENGLAND – MAY 31: Andre Russell of West Indies bats during the T20 match between ICC World XI and West Indies at Lord’s Cricket Ground on May 31, 2018 in London, England. (Photo by Jordan Mansfield/Getty Images)

अगले साल वेस्टइंडीज और USA में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस टूर्नामेंट से पहले बड़ा बयान दिया है।

आंद्रे रसेल ने मजाक में यह बयान दिया कि वो आगामी टूर्नामेंट में यूएफसी फाइटर की तरह नजर आएंगे। उनके मुताबिक आगामी टूर्नामेंट के लिए वो अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया। इस टी20 सीरीज में भी आंद्रे रसेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

TNT स्पोर्ट्स पर बात करते हुए आंद्रे रसेल ने कहा कि, ‘सच बताऊं तो मैं बेहतर शेप में रहूंगा। मैं बिल्कुल UFC फाइटर की तरह नजर आऊंगा। इस सीरीज को जीतना हमारे लिए बहुत ही जरूरी था। मैंने काफी क्रिकेट खेला हुआ है और यह बहुत ही अच्छी बात है। जब आप क्रिकेट खेल रहे होते हैं तब आपका कंपटीशन भी काफी तगड़ा होता है और आपके
शरीर को काफी एक्टिव रहना पड़ता है।

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप घर में बैठकर वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं। हम लोग टी20 वर्ल्ड कप में कुछ टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इस वर्ल्ड कप को अपने नाम करना चाहेंगे।’

आलोचकों को आंद्रे रसेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शानदार ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘तमाम फैंस को यह बात नहीं पता है लेकिन मुझे भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे मुझे और भी मजबूती मिलती है। मैं कैरेबियन के अपने तमाम फैंस को काफी प्यार करता हूं और मुझे पता है कि वो भी इस खेल को लेकर काफी आक्रामक है।

तमाम फैंस हमारा जमकर सपोर्ट करते हैं। मैं बस यही चाहता हूं कि जल्द से जल्द और भी बेहतर हो जाऊं और ज्यादा से ज्यादा नारियल पानी पिता रहूं और अपने शरीर को पूरी तरह से फिट रखूं।’

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?