Russell रोने लगे तो जूही चावला खुशी से उछल पड़ी, IPL जीतने के बाद KKR टीम में दिखे गजब नजारे
IPL फाइनल जैसे ही खत्म हुआ, वैसे ही मैदान पर KKR टीम के खिलाड़ी दौड़ पड़े थे।
अद्यतन - मई 27, 2024 12:17 अपराह्न

KKR टीम ने तीसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया है, साल 2012 और 2014 के बाद अब दस साल बाद टीम 2024 में जीती है। वहीं टीम ने जैसे ही खिताब जीता उसके बाद का नजारा देखने लायक था, कोई खुशी से उछल रहा था तो किसी के आंखों में आंसू आ गए थे और अब वो वीडियो वायरल हो रहा है।
KKR टीम के हर मैच में नजर आए इस बार SRK
जी हां, KKR टीम ने इस बार टॉप क्लास प्रदर्शन किया है, वहीं टीम के ज्यादातर मैचों को खुद किंग खान देखने पहुंचे थे। साथ ही जब टीम को RR के खिलाफ रोमांचक मैच में हार मिली थी, तब भी SRK ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था और फैन्स को किंग खान का वो जेस्चर काफी ज्यादा ही पसंद आया था।
जीत के बाद KKR टीम में दिखे अलग-अलग Emotions
*IPL फाइनल जैसे ही खत्म हुआ, वैसे ही मैदान पर KKR टीम के खिलाड़ी दौड़ पड़े थे।
*इस दौरान कुछ देर के लिए इमोशनल हुए Russell रोने लग गए थे कैमरे के सामने।
*तो जूही चावला की खुशी देखने लायक थी, वहीं रिंकू सिंह IPL ट्रॉफी को चूम रहे थे।
*गंभीर भी जोश से लबरेज हो गए थे और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई थी।
IPL ट्रॉफी जीतने के बाद KKR टीम का ये वीडियो हो रहा है वायरल
रिंकू सिंह की बात को गौर से सुन लेना आप लोग भी
बल्लेबाजों की हुई इस साल बल्ले-बल्ले
जी हां, IPL 2024 में इस साल बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले हुई, जहां लीग के ज्यादातर मैचों में स्कोर 200 रनों के पार गया। साथ ही इस सीजन IPL इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के और शतक भी गले, तो दिनेश कार्तिक आखिरी बार ये लीग खेलते हुए नजर आए। वहीं धोनी ने भी अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता, तो RCB ने साबित कर दिया की मेहनत करने वालों की हार नहीं होती। लेकिन आखिरी में खिताब KKR टीम ने उठाया, जो पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से विरोधियों को पस्त करती हुई आई थी।