अनुष्का भाभी तो विराट कोहली का कैच देख कतई क्रेजी हो गई!
टीम इंडिया ने कल खेला था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैैच।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2022 3:38 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली जब-जब मैदान पर छा जाते हैं, तब-तब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ जरूर पोस्ट करती है। इसी कड़ी में एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है और कोहली ने जो कैच पकड़ा था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, उसके देख उनकी वाइफ सिर्फ हैरान है।
अनुष्का के साथ टीवी पर भी दिखाई देते हैं विराट कोहली
जी हां, विराट कोहली क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी छाए रहते हैं, जहां वो अपनी वाइफ के साथ कई एड फिल्म साथ में शूट करते हैं और कुछ समय पहले दोनों स्कूटी में पर मुंबई में घूमते हुए नजर भी आए थे।
विराट कोहली ने जो कैच पकड़ा, उसे देख निशब्द है अनुष्का शर्मा!
*टीम इंडिया ने कल खेला था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैैच।
*मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक हाथ से पकड़ा था शानदार कैच।
*कैच को देख हैरान थी वाइफ अनुष्का, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट।
*कैच की तस्वीर शेयर कर उसपर लिखा अंग्रेजी में एक छोटा सा कैप्शन।
विराट कोहली के कैच पकड़ने के बाद वाइफ अनुष्का शर्मा का पोस्ट
Anushka Sharma's latest Instagram story. She praised Virat Kohli's incredible catch. pic.twitter.com/SK6wcSnQ5o
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 17, 2022
एक नजर डालते हैं विराट के उस धमाकेदार कैच पर
टीम इंडिया को कल खेलना है अपना दूसरा अभ्यास मैच
ऑस्ट्रेलिया को पहले अभ्यास मैच हराने के बाद टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है, वहीं रोहित की सेना को कल यानी की 19 तारीख को दूसरा अभ्यास मैच खेलना है और ये अभ्यास मैच होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ। कीवी टीम के खिलाफ भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड काफी ज्यादा ही खराब रहा है अभी तक।