अरे! विराट कोहली के हैप्पी बर्थडे पर, अनुष्का भाभी ने तो उनका बुढ़ापा ही दिखा दिया सभी को - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! विराट कोहली के हैप्पी बर्थडे पर, अनुष्का भाभी ने तो उनका बुढ़ापा ही दिखा दिया सभी को

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का है आज जन्मदिन।

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का आज जन्मदिन है, इसी खास मौके पर सोशल मीडिया पूरी तरह कोहली के नाम से भरा हुआ है। हर कोई इस बल्लेबाज को अपने अंदाज में बधाई दे रहा है, इस कड़ी में उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी पीछे नहीं रही और अब उनका पोस्ट भी सुपर वायरल हो रहा है इंटरनेट पर।

मिस्टर 360 ने की विराट कोहली से मुलाकात

दूसरी ओर आज टीम इंडिया का सामना वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका से है, जहां ये मैच कोलकाता में खेला जा रहा है। वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स बतौर ब्रॉडकास्टर कोलकाता में मौजूद हैं, जहां उन्होंने कुछ देर पहले ही विराट कोहली से मुलाकात की है और अब उसकी तस्वीर भी हर जगह देखी जा रही है सोशल मीडिया पर।

अनुष्का भाभी का मजेदार पोस्ट देखा क्या?

*टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का है आज जन्मदिन।
*इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट किया है शेयर।
*तस्वीर के जरिए बताया कोहली का खास रिकॉर्ड भी।
*साथ ही कैप्शन में लिखा काफी ज्यादा इमोशनल संदेश।

विराट कोहली के हैप्पी बर्थडे पर अनुष्का भाभी का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

एबी डिविलियर्स और कोहली की ये तस्वीर आई है सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया का फोकस होगा आज 8वीं जीत पर

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का सफर सबसे शानदार रहा है, जहां टीम ने अभी तक खेले सभी 7 मैच जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका को मात देकर 8वीं जीत अपने नाम करना चाहेगी, लेकिन टीम के लिए काम आसान नहीं होगा। जिसका कारण अफ्रीका टीम की लय, भले ही अंक तालिका पर ये टीम दूसरे नंबर पर है लेकिन इस टीम के बल्लेबाज विरोधियों पर कहर बनकर टूट रहे हैं। साथ ही अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है, ऐसे में आज मिली हार से किसी टीम का कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। अब देखना अहम होगा की किस टीम का विजय रथ कोलकाता में भी जारी रहता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?