फैंस के सामने अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया स्लेज, कहा- आज तो रन बना ले, देंखे वायरल वीडियो
कोहली और अनुष्का को एक कार्यक्रम में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था जिसमें उन्होंने फैंस से बातचीत की
अद्यतन - मई 28, 2023 5:07 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और बाॅलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने पति का बहुत से फैंस के सामने मजाक बना रही हैं। बता दें कि इस घटना की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि विराट कोहली मैदान पर आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं और अक्सर अगर किसी विरोधी टीम के खिलाड़ी द्वारा उन्हे स्लेज किया जाता है तो विराट ईंट का जबाव पत्थर से देते हैं। तो वहीं इस वायरल वीडियो में जब प्रजेंटर अनुष्का से कोहली को पिच पर स्लेज करनी की एक्टिंग करने के लिए कहता है तो अनुष्का वीडियो के अनुसार कहती हैं-
‘कमऑन, कमऑन विराट आज 24 अप्रैल है, आज तो रन बना ले’। तो वहीं इसके बाद कोहली भी अनुष्का पर रिएक्ट करते हुए जबाव देते हैं- जितनी तुम्हारी टीम ने अप्रैल, मई, जून और जुलाई में जितने रन नहीं बनाए, उतने मैच हैं मेरे। और इसके बाद ठीक अनुष्का कहती हैं कि ‘अब से मैं इसकी टीम में’
देंखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की वायरल वीडियो
Oh my words 🤣
Anushka Sledging Virat & wait for VK's reply! #ViratKohli
— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) May 26, 2023
यूके में WTC फाइनल की तैयारी कर रहे हैं कोहली
बता दें कि इन दिनों विराट कोहली अगले महीने होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में लिए यूके में रहकर तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोहली की टीम आईपीएल आरसीबी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और इसके बाद वह 25 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए थे।
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टुकड़ियों में यूके पहुंच रहे हैं।