पता है आपको? बहाने बनाने के साथ-साथ, डांस की पिच के भी मास्टर हैं सभी के प्यारे श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पता है आपको? बहाने बनाने के साथ-साथ, डांस की पिच के भी मास्टर हैं सभी के प्यारे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।

Shreyas Iyer  (Image Credit- Instagram)
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के अलावा और कई नाम ऐसे हैं जो इस बार BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ज्यादा बात अय्यर और ईशान की हो रही है। जिसका कारण है दोनों का BCCI से पंगा लेना और झूठ बोलना, इस बीच अय्यर अब मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं और वो क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ एक और मैदान के मास्टर हैं जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।

BCCI का डर दिख रहा है श्रेयस अय्यर में

श्रेयस अय्यर का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से पत्ता कट गया है, इस बीच इस खिलाड़ी से जुड़ी बड़ी रिपोर्ट भी निकलकर सामने आई है। जहां अय्यर आपको अब रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे, ये खिलाड़ी मुंबई की टीम से रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेलेगा और उसके बाद वो IPL में कोलकाता टीम की कप्तानी करेंगे। साल 2023 में अय्यर ने चोट के कारण IPL नहीं खेला था KKR टीम से और नीतिश राणा ने कप्तानी की थी।

बहाने बनाने के अलावा डांस भी कर लेते हैं श्रेयस अय्यर

*श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*जहां अय्यर क्रिकेट के अलावा डांस में भी हैं काफी ज्यादा आगे।
*समय-समय पर श्रेयस अपनी डांस रील करते रहते हैं शेयर।
*क्रिकेट के साथ-साथ शानदार डांसर भी है ये खिलाड़ी।

श्रेयस अय्यर की डांस रील पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shresta Iyer (@shresta002)

ऐसी रील्स लगातार डालता है ये खिलाड़ी इंस्टा पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ruhee Dosani (@ruheedosani)

क्या बहाना बनाने का लगा था आरोप?

दरअसल, श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का हिस्सा था, लेकिन 2 टेस्ट मैचों में उनका प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा और वो टीम से ड्रॉप हो गए। जिसके बाद उनको रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए बोला गया, लेकन उन्होंने बताया कि उन्हें पीठ में परेशानी। इस बीच NCA के डॉक्टर्स की रिपोर्ट आई और उसमें अय्यर फिट बताए। जिसके बाद उनपर बहाने बनाने का आरोप लगा और उनके हाथ से बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी चला गया, अब देखना अहम होगा की उनकी वापसी कब होगी टीम इंडिया में।

close whatsapp