Cricket World News: IPL 2024 से आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

अप्रैल 10- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) IPL 2024: SRH ने PBKS को हराया लेकिन शशांक और आशुतोष ने जीता सभी का दिल

आज यानी 9 अप्रैल को चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IPL 2024 Latest Points Table: PBKS vs SRH, मैच-23 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में कुछ भी बदलाव देखने को नहीं मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद 2 अंक जरूर प्राप्त किए, लेकिन टीम 5 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अब भी पांचवें स्थान पर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) PBKS vs SRH: नितीश कुमार रेड्डी ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, 37 गेंदों में ठोके 64 रन.. फिर चटकाया 1 विकेट

IPL 2024, PBKS vs SRH: Nitish Kumar Reddy Won POTM Award: आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में खेला गया। मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रन से पंजाब किंग्स को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: PBKS vs SRH, मैच-23 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

आईपीएल 2024 के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की ताजा सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह की पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में एंट्री हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2024: क्लासेन ने दिखाया अपना Class, शिखर धवन को बेहतरीन स्टंपिंग कर वापस भेजा पवेलियन, आप भी देखें वीडियो

इस समय चंडीगढ़ में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पांच ओवर के भीतर ही 20 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) Who is Nitish Reddy? पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले नीतीश रेड्डी में बारे में जानिए

Who is Nitish Reddy?: आईपीएल 2024 का 23वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुलांपुर, चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने अपने होमग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। SRH की शुरुआत बेहद ही खराब रही और उन्होंने 39 रन के अंदर 3 अहम विकेट खो दिए थे। इसके बाद दबावपूर्ण स्थिति में आकर SRH के लिए नीतीश रेड्डी ने कमाल का अर्धशतक जड़ा और 37 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL 2025 में MI और इस टीम के बीच होगी रोहित शर्मा को लेकर डील? वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग

मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें कप्तानी से हटाकर अब हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया है। फैंस इस बात से बेहद ही गुस्से में हैं और हार्दिक को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे हार्दिक को शुरुआती 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, हालांकि टीम ने चौथा मुकाबला अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: SRH ने वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका के ही इस स्टार गेंदबाज को अपनी टीम में किया शामिल

आईपीएल 2024 में अभी तक कई शानदार मैच खेले जा चुके हैं। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन भी फिलहाल साधारण रहा है। उसने अभी तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं, जिसमें से दो में टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भले ही सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9) रोहित शर्मा IPL 2025 में करेंगे RCB की कप्तानी?, रिपोर्टर के सवाल पर अंबाती रायडू ने दिया ये जवाब

IPL 2024 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। मुंबई इंडियंस ने जब से रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया है, तब से फैंस के अंदर काफी गुस्सा है। फैंस चाहते थे कि रोहित इस साल ही मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी दूसरी टीम में चले जाए। खबर थी कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित को ट्रेड करने के लिए दिलचस्पी भी दिखाई। (पढ़ें पूरी खबर)

10) IPL 2024: क्या दिन आ गए हैं हार्दिक पांड्या के, अब छोटे-छोटे बच्चे भी दे रहे हैं सलाह

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि अनुभवी ऑलराउंडर का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। हार्दिक पांड्या अभी तक ना तो बल्ले के साथ और ना ही गेंदबाजी के साथ इस सीजन में अपनी छाप छोड़ पाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp