Cricket World News: IPL 2024 से आज की Evening न्यूज हेडलाइंस

अप्रैल 5 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज IPL में सुर्खियां बटोरीं।

(Photo Source: X/Twitter)
(Photo Source: X/Twitter)

1) बिजली बिल ना भरने के कारण हैदराबाद स्टेडियम की बिजली काट दी गई: रिपोर्ट्स

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स (SRH vs CSK) के बीच जारी आईपीएल 2024 सीजन का 18वां मैच, आज 5 अप्रैल शुक्रवार को हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) द्वारा बिजली का बकाया बिल ना भर पाने के कारण, स्टेडियम की बिजली को स्थानीय बिजली उपलब्ध कराने वाली संस्था DISCOM ने काट दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) पाकिस्तानी पत्रकार ने खुद बनाया अपना मजाक, मयंक यादव की कर रहे थे आलोचना और खुद ही हो गए ट्रोल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। मयंक यादव ने अभी तक इस सीजन में दो मैच खेले हैं और उन्होंने 6 विकेट झटके हैं। यही नहीं उन्होंने दोनों मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी अपने नाम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IPL 2024: 3 शानदार तरीके जिससे CSK क्लासेन को जल्द वापस भेज सकती है पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज यानी 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अहमदाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। CSK को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IPL 2024: गुजरात के खिलाफ पंजाब के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद, आशुतोष शर्मा ने सीधे की फैमिली को वीडियो काॅल, देखें वीडियो

आईपीएल 2024 में कल 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में पंजाब ने गुजरात पर 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच में पंजाब को जीत दिलाने में शशांक सिंह (61*) की पारी के अलावा, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मुकाबले में बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा (Ashutosh sharma) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2024: नाम नहीं दिल से भी Royals है राजस्थान टीम, खास Pink Promise के जरिए खिलाड़ी करेंगे हर घर ‘रोशन’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। फिलहाल संजू सैमसन एंड कंपनी 6 अंकों के साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की अंकतालिका में दूसरे पायदान पर है। अब RR को अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) IPL 2024: ‘2 ओवर में 24 रन चाहिए जिता देंगे’, गुजरात के खिलाफ पंजाब को जीत दिलाने के बाद शशांक और आशुतोष ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच कल 4 अप्रैल को आईपीएल के जारी सीजन का 17वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पंजाब ने गुजरात को रोमांचक तरीके से तीन विकेट से हरा दिया है। तो वहीं पंजाब किंग्स की इस जीत में शशांक सिंह और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए आशुतोष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। (पढ़ें पूरी खबर)

7) MI टीम में रोहित गुट हुआ और भी मजबूत, डबल रोल में सूर्यकुमार यादव ने मारी एंट्री

IPL 2024 में लगातार हार का सामना कर रही MI टीम को राहत मिली है,  ये राहत सूर्यकुमार यादव के फिट होने से जुड़ी है। साथ ही अब टीम के अलावा फैन्स को भी एक अच्छी खबर मिली है, जहां SKY अब MI टीम के साथ जुड़ गए हैं और रोहित शर्मा का गुट पहले ज्यादा मजबूत हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) IPL 2024: राजस्थान बनाम पंजाब मैच की टिकट के लिए फैंस का जुनून पहुंचा 7वें आसमान पर, टिकट काउंटर के पास फैंस की सोने की फोटो वायरल

आईपीएल के जारी 17वें सीजन में अभी तक अपराजित रही राजस्थान राॅयल्स (RR), अपना तीसरा होम मैच मैच 6 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि आरसीबी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सपोर्ट की जाने वाली टीम है। तो वहीं राजस्थान और बैंगलुरू के बीच होने वाले इस मैच के लिए क्रिकेट फैंस की दीवानगी 7वें आसमान पर पहुंच गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

 9) भला हार्दिक पांड्या को कौन समझाए, गले लगने और गले पड़ने में कितना अंतर होता है

IPL 2024 शुरू होने से पहले MI टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या बड़े-बड़े बयान दे रहे थे, लेकिन जैसे ही लीग शुरू हुआ वैसे ही पांड्या को दिन में तारे नजर आने लगे। पांड्या की कप्तानी में मुंबई टीम ने हार की हैट्रिक लगा दी है, इस बीच कप्तान ने टीम के साथ वक्त गुजारा है और चौथे मैच से पहले हार्दिक नए वीडियो में Chill करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)

10) बेटी का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं रोहित शर्मा, भारी भीड़ के बीच मीडिया को भी किया चुप

MI टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, जहां आए दिन उनका कोई ना कोई वीडियो सामने आ ही जाता है। अब ऐसा ही एक नया वीडियो आया है, जिसमें हिटमैन अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं और ये क्यूट वीडियो आपको भी काफी ज्यादा पसंद आने वाला है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इन दिनों। ( पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp