सुरेश रैना अभी भी नहीं छोड़ रहे धोनी का पीछा, फिर से पहुंच गए माही से मिलने - क्रिकट्रैकर हिंदी

सुरेश रैना अभी भी नहीं छोड़ रहे धोनी का पीछा, फिर से पहुंच गए माही से मिलने

इन दिनों रांची में LLC टूर्नामेंट खेल रहे हैं सुरेश रैना।

Dhoni And Suresh Raina (Image Credit- Instagram)
Dhoni And Suresh Raina (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी और शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की दोस्ती के कई किस्से हैं, टीम इंडिया से लेकर IPL तक ये दोनों खिलाड़ी साथ रहे हैं। रैना खुद बताते हैं कि कई बार उन्हें बाकी IPL टीमों ने बुलाया भी था, लेकिन धोनी ने उन्हें नहीं जाने दिया। माही और रैना दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, उसके बाद भी दोनों के बीच दोस्ती पहले जैसी ही है।

धोनी के साथ ही संन्यास ले लिया था सुरेश रैना ने

जी हां, धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को साल 2020 में अलविदा कह दिया था, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए माही ने इसका ऐलान किया था। उसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी बड़ा ऐलान करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ दिया था। उसके बाद दोनों ने IPL साथ में खेला था, लेकिन फिर रैना ने IPL से भी संन्यास ले लिया और अब वो दुनियाभर की लीग खेलते हुए नजर आ जाते हैं

जब धोनी के साथ Dinner करने पहुंचे सुरेश रैना

*इन दिनों रांची में LLC टूर्नामेंट खेल रहे हैं सुरेश रैना।
*इसी कड़ी में धोनी से मिलने पहुंचे थे रांची में रैना।
*मिस्टर IPL ने खुद धोनी और साक्षी के साथ तस्वीरें की पोस्ट।
*साथ ही बल्लेबाज ने डिनर के लिए लिखा- धन्यवाद।

सुरेश रैना और धोनी की तस्वीर आई साथ में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

माही के फैन्स की बढ़ी टेंशन

हाल के दिनों में धोनी अपनी वाइफ के साथ में उत्तराखंड घूमने गए थे, साथ ही माही अपने पैतृक गांव भी गए थे। जहां उन्होंने अलग-अलग मंदिरों में दर्शन किए थे और गांवों के लोगों के साथ काफी समय बिताया था। इस दौरान धोनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक पैर के सहारे सीढ़ियां उतर रहे थे और ये देख उनके फैन्स को टेंशन हो गई थी। दरअसल, इस साल IPL खत्म होने के बाद माही ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और इसी कारण उनको अभी शायद घुटने में तकलीफ हुई है।

ये वीडियो आया था माही का सामने

https://twitter.com/FarziCricketer/status/1726906381335404979?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1726906381335404979%7Ctwgr%5E43c85510e71aef54101ae79fbb67982a6cb58fc8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.crictracker.com%2Fdhonis-new-viral-video-has-increased-the-tension-of-fans%2F

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?