ये ऐसे नहीं होगा पागल है क्या- Shubman Gill ने ऐसा क्या कहा जो भड़क उठे Rohit Sharma - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये ऐसे नहीं होगा पागल है क्या- Shubman Gill ने ऐसा क्या कहा जो भड़क उठे Rohit Sharma

Shubman Gill ने कहा होगा कि- रोहित भाई मैंने कल सेंचुरी किया चलो आज पार्टी करते हैं।

Rohit Sharma And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma And Shubman Gill (Photo Source: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। जिसको लेकर दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल रोहित शर्मा और शुभमन गिल (Shubman Gill) का एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बन गया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, रोहित अपने साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ लिफ्ट के बाहर खड़े होकर कुछ बात कर रहे हैं।

ये ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या- रोहित शर्मा 

तभी इस दौरान शुभमन गिल ने कुछ ऐसा कहा जिससे सुनकर रोहित शर्मा भड़क गए और गिल से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ये ऐसा नहीं होगा, पागल है क्या। अब वहीं इस वीडियो पर फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि, शुभमन गिल ने क्या बोला होगा, जिसपर रोहित शर्मा ने ऐसा रिक्शन दिया।

वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि, शुभमन गिल ने कहा होगा कि- रोहित भाई मैंने कल सेंचुरी किया चलो आज पार्टी करते हैं। बता दें फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं एशिया कप की बात करें तो  आज (17 सितंबर) भारत और श्रीलंका के बीच  फाइनल मैच खेला जाएगा।

इससे पहले हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 133 गेंदों पर 121 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान 8 चौके और 5 छक्के भी लगाए। वहीं दोनों ही टीमें एशिया कप का ख़िताब अपने नाम करना चाहेगी। इसके अलावा वर्ल्ड कप का मुकाबला भी जल्द ही खेला जाना है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड उनकी कंपनी इस मुकाबले को जीतकर पूरे आत्मविश्वास के साथ वर्ल्ड कप में उतरना चाहेगी।

यहां पढ़ें: Asia Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद काफी ज्यादा दुखी हैं शुभमन गिल