अर्जुन तेंदुलकर-पृथ्वी शॉ ने इन लोगों के साथ बैठकर देखा था धोनी का वर्ल्ड कप फाइनल सिक्स, वायरल हुई Photo

अर्जुन तेंदुलकर-पृथ्वी शॉ ने इन लोगों के साथ बैठकर देखा था धोनी का वर्ल्ड कप फाइनल सिक्स, वायरल हुई Photo

वानखेड़े स्टेडियम में 2011 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव एक्शन देखने वालों में भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ भी शामिल थे।

Arjun Tendulkar, Prithvi Shaw
Arjun Tendulkar, Prithvi Shaw

2 अप्रैल की तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। इसी दिन टीम इंडिया ने 28 साल के सूखे को समाप्त किया था और अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता था। एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।

एक समय में भारत की मैच में वापसी से पहले श्रीलंका का पलड़ा भारी था। 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत ने गौतम गंभीर के 97 और एमएस धोनी के 91* रनों की मदद से अंतिम ओवर में लक्ष्य का पीछा किया था। वानखेड़े स्टेडियम में 2011 वर्ल्ड कप फाइनल लाइव एक्शन देखने वालों में भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ भी शामिल थे।

ऐतिहासिक रात को याद करते हुए शॉ ने साल भर पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अर्जुन, सारा और अंजलि तेंदुलकर के साथ वर्ल्ड कप का फाइनल देखा था। शॉ ने बताया था, “मैं 11 या 12 साल का था और फाइनल के लिए वानखेड़े में था, खिलाड़ियों के ठीक बगल में बैठा था और अर्जुन, सारा और अंजलि आंटी [सचिन तेंदुलकर के बच्चे और पत्नी] के साथ मैच देख रहा था और उनके साथ टीम का हौसला बढ़ा रहा था और उन्हें चीयर कर रहा था।” फिलहाल अब पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर बड़े हो गए हैं। पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस का हिस्सा है।

देखें अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ के 2011 वनडे वर्ल्ड कप की पुरानी तस्वीर

भारत को वर्ल्ड कप जीते हुए बीते 13 साल

धोनी ने जब छक्का लगाकर टीम को मैच जीताया था, वो पल पूरे भारतवर्ष के लिए खास है। धोनी के बाद कोई भी दूसरा कप्तान भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिला पाया है। धोनी ने टीम इंडिया को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। उसके बाद से अब तक किसी कप्तान ने भारत के लिए ट्रॉफी नहीं जीता है। साल 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन भारत को शर्मनाक हार मिली। आप बताए भारत वर्ल्ड कप ट्रॉफी कब जीतेगा?

close whatsapp