IPL 2024: 'जैसा आशीर्वाद आपने अभिषेक को दिया है, वही मुझे दें' अभिषेक शर्मा की मां से मिलने के बाद अर्शदीप सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘जैसा आशीर्वाद आपने अभिषेक को दिया है, वही मुझे दें’ अभिषेक शर्मा की मां से मिलने के बाद अर्शदीप सिंह

जारी आईपीएल 2024 में कमाल की फाॅर्म में नजर आ रहे हैं अभिषेक 

Arshdeep Singh and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Arshdeep Singh and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 लीग स्टेज के आखिरी दिन यानि की 19 मई को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 69वां मैच खेला गया था। बता दें कि इस मैच में हैदराबाद ने अपने होम ग्राउंड पर पंजाब के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, दोनों टीमों के बीच मैच खत्म होने के बाद की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि ये वायरल वीडियो भारत और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की है।

इस वीडियो में अभिषेक पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप को स्टैंड में बैठी अपनी मां से मिलाने के लिए लाते हैं। इसके बाद अर्शदीप अभिषेक की मां को कहते हैं कि आपने जैसा आशीर्वाद अभिषेक को दिया है, वैसी ही मुझे दें।

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा जारी आईपीएल सीजन में कमाल की फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। SRH के लिए खेले गए 13 मैचों में अभिषेक ने 38.92 की औसत और 209.42 के स्ट्राइक रेट से कुल 467 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे जारी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। अभिषेक के बल्ले से कुल 41 छक्के निकल चुके हैं।

देखें अर्शदीप सिंह की ये वायरल वीडियो

तो वहीं जारी सीजन में अभिषेक शर्मा की टीम सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बात करें तो वह प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। आज 21 मई को हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पहला क्वालिफायर अहदाबाद में खेला जाएगा। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स पिछले कई सीजन की तरह इस बार भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। टीम ने खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 5 में ही जीत हासिल की, जबकि 9 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंकों के साथ पंजाब ने अपना आईपीएल सफर 9वें स्थान पर खत्म किया।

close whatsapp