अर्शदीप सिंह से लेकर इरफान पठान तक, 5 नामी खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में लिए हैं पांच विकेट हाॅल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्शदीप सिंह से लेकर इरफान पठान तक, 5 नामी खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में लिए हैं पांच विकेट हाॅल 

अर्शदीप सिंह ने हाल में ही अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज कराया है।

Arshdeep Singh and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter)
Arshdeep Singh and Irfan Pathan (Image Credit- Twitter)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज का पहला मैच आज 17 दिसंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच न्यू वांडर्स स्टेडियम, जोहानिसबर्ग में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका को पहले 116 रनों पर आउट किया और उसके बाद मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया।

तो वहीं भारतीय टीम की इस जीत में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर में 37 रन देकर पांच बड़े विकेट अपने किए। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में पांच विकेट हाॅल लेने वाले भारत की ओर ऐसा करने वाले कुछ नामी खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।

अर्शदीप से पहले भी भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसा कारनामा कर चुके हैं। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं वो कौनसे पांच नामी भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अर्शदीप सिंह से पहले भी पांच विकेट हाॅल को अपने नाम किया है

1. जहीर खान

Zaheer Khan
Zaheer Khan. (Photo Source: Twitter)

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम आता है, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 1 बार पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया है। साथ ही आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में जहीर के नाम 194 मैचों में कुल 269 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा वह वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp