SA vs IND: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से नाखुश हैं बासित अली, ट्रोल करते हुए कही ये बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से नाखुश हैं बासित अली, ट्रोल करते हुए कही ये बड़ी बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार्दिक ने 45 गेंदों में 39* रनों की पारी खेली थी।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 10 नवंबर, रविवार को खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं। बासित का कहना है कि क्या वे मुंबई इंडियंस के लिए यहां तैयारी करने आएं हैं।

बता दें कि मुकाबले में जब भारत का स्कोर 45/4 था, तब हार्दिक क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। हालांकि, 35 गेंदों में 33 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो चुके हार्दिक, टीम इंडिया की पारी को फिनिशिंग टच नहीं दे पाए।

आखिरी खेली गई 10 गेंदों पर हार्दिक ने सिंगल रन नहीं लिए और इस दौरान वह सिर्फ 4 रन ही बना पाए। मुकाबले में उन्होंने 45 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। जिसे बाद में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।

बासित अली ने की हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन की आलोचना

साउथ अफ्रीका बनाम भारत के बीच हुए दूसरे टी20 मैच के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- पांड्या नाबाद रहे, उन्होंने अपने लिए खेला, उसने अपने लिए क्यों खेला? मुझे लगता है कि वह मुंबई इंडियंस और आईपीएल के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह जिस तरह से खेल रहा था, उसने बहुत ही दुखद तस्वीर पेश की। वह सिंगल भी नहीं ले रहे थे, जबकि अर्शदीप (सिंह) ने छक्का लगाया था।

बासित ने आगे कहा- भारत के 9 विकेट नहीं गिरे थे, कि वह सिंगल लेने से इनकार कर रहा था। केवल छह विकेट गिरे थे। उन्हें सिंगल लेना चाहिए था, लेकिन वह एक बड़े खिलाड़ी हैं और भारत के चहेते हैं। अक्षर (पटेल) ने उनसे बेहतर बल्लेबाजी की, जो 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर दुर्भाग्यवश रन आउट हो गये।

close whatsapp