पूर्व अफगानी कप्तान का बड़ा दावा, कहा- मेरी वजह से प्लेयर्स की मैच फीस 50 से 3000 डाॅलर हुई - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व अफगानी कप्तान का बड़ा दावा, कहा- मेरी वजह से प्लेयर्स की मैच फीस 50 से 3000 डाॅलर हुई

लीजेंड्स लीग 2023 में अर्बनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं असगर अफगान 

Asghar Afghan (Image Credit- Twitter X)
Asghar Afghan (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तानी करने के अपने अनुभव को लेकर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि असगर की ही कप्तानी में अफगानिस्तान आईसीसी का एसोशिएट नेशन से फुल मेंबर बन पाई और टी-20 वर्ल्ड कप 2019 और वर्ल्ड कप 2019 के लिए भी क्वालिफाई किया।

तो वहीं अब अफगान टीम की कप्तानी करने को लेकर असगर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी कप्तानी में ही खिलाड़ियों ने बेहतर खेलना शुरू किया और खिलाड़ियों की मैच फीस 50 से 3000 डाॅलर पहुंची।

Asghar Afghan ने दिया बड़ा बयान

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दौरान क्रिकट्रैकर के साथ एक एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में असगर अफगान से पूछा गया कि आपका इतना शानदार क्रिकेट करियर रहा है। आपकी कप्तानी में अफगान टीम ने क्रिकेट में काफी सफलता हासिल की है, तो इसे आप कैसे देखते हैं? तो वहीं क्रिकट्रैकर के इस सवाल का जबाव देते हुए असगर अफगान ने कहा-

मेरा क्रिकेटर करियर काफी शानदार रहा है कि मैंने 2004 में क्रिकेट खेलना शुरू किया और 2021 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। अपनी कप्तानी को लेकर बात करूं तो मुझे 2015 वर्ल्ड कप के बाद मोहम्मद नबी के बाद कप्तानी मिली।

हालांकि, इससे पहले बोर्ड ने मुझसे 2013 में कहा था कि आप कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन मैंने उस समय मना कर दिया। क्योंकि मैं समझता हूं कि कप्तानी आने का साथ आपके कंधों पर बहुत सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आती है। इसके साथ ही काफी चैलेंज का भी आपको सामना करना पड़ता है।

मैंने अपनी कप्तानी के दौरान खिलाड़ियों के आर्थिक स्थिति को लेकर काफी काम किया, जिसके परिणाम के रूप में अफगानिस्तान क्रिकेट का स्तर काफी बेहतर होता गया। मैं जब कैप्टन बना था, तो उस समय मैच फीस खिलाड़ियों की 50 डाॅलर थी, और जब मैंने कप्तानी छोड़ी तो यह 3000 हजार डाॅलर प्रति मैच थी। लेकिन ये इतना आसान नहीं था।

एक कप्तान के तौर पर आपको अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए फाइट करनी पड़ती है। क्योंकि खिलाड़ियों की जब तक आप मैच फीस नहीं बढ़ाएंगे, तब तक वे मेहनत नहीं करेंगे। वे समझते हैं कि मैच खेले या ना खेले, फीस तो 50 डाॅलर ही मिलनी है, जिसकी वजह से वह अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते थे।

इसके बाद मैंने खिलाड़ियों की मैच फीस को लेकर बोर्ड से बात की तो उन्होंने कहा कि हम आपकी बात मानेंगे, आप हमें टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के क्वलिफाई कराएं, जिसके क्वालिफायर्स आयरलैंड और नीदरलैंड में थे। तो मैंने कहा है कि हम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी करेंगे और जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीतेंगे।

इसके बाद जब मैं काबुल में था तो चेयरमैन साहब से मेरी बातहुई तो उन्होंने कहा आप जितनी मैच फीस की मांग करेंगे, हम आपको देंगे। तो वहीं मैंने भी कहा जब तक हम ऐसा नहीं कर लेते हैं तब तक हम भी मैच फीस नहीं लेंगे। इसके बाद हमने टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के लिए क्वालिफाई किया और जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया।

लेकिन इसके बाद, जब मैं बोर्ड के पास मैच फीस को बढ़ाने की बात को लेकर पहुंचा तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी, तो मैंने कहा मैं प्रेस काॅन्फ्रेंस बुलाकर कप्तानी से इस्तीफा दे दूंगा और उन्हें बताऊंगा कि आपने हमारे साथ कैसा काम किया है।

इसके बाद जब खिलाड़ियों को अधिक मैच फीस मिलने लगी तो लड़कों ने मेहनत शुरू की और यहां से हमने सीरीज जीतना शुरू की, मेरी कप्तानी ये एक बड़ी चीज थी, जो मैंने की। इसके बाद हमारा क्रिकेट काफी तेजी से ग्रो करने लगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: लखनऊ सुपर जायट्स से अलग हुए Gautam Gambhir, KRR में हुए शामिल

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?