लीजेंड्स लीग क्रिकेट में असगर अफगान ने पलट दिया पासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में असगर अफगान ने पलट दिया पासा

एशिया लॉयंस ने 36 रनों से ये मुकाबला किया अपने नाम।

Asghar Afghan
Asghar Afghan

इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल रहा है, हर दिन के साथ इस लीग में काफी रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में लीग का चौथा मुकाबला खेला गया इंडिया महाराजा और एशिया लॉयंस के बीच में, जहां इस मैच में जीत की कहानी लिखने का काम किया एशिया लॉयंस की टीम ने। साथ ही अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के हीरो ने रहे अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एशिया लॉयंस की जीत

ये लीग कई मायनों में खास है, जहां इस लीग में खेल रहे खिलाड़ी सभी को पुराने दिन की याद दिला रहे हैं। साथ ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आज के समय में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यूसुफ पठान, नमन ओझा, इमरान ताहिर और मोहम्मद कैफ सहित कई खिलाड़ी अभी तक इस लीग में शानदार खेल दिखा चुके हैं, वहीं कल हुए मैच में असगर अफगान ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत का स्वाद चखाया।

*एशिया लॉयंस ने 36 रनों से ये मुकाबला किया अपने नाम।
*लॉयंस टीम के लिए असगर अफगान ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन।
*असगर अफगान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए नाबाद 69 रन।
*बाद में गेंदबाजी के दौरान अफगान ने 2 बल्लेबाजों को भी किया आउट।

मैच को लेकर सोशल मीडिया पर आए कुछ रिएक्शन पर एक नजर

https://twitter.com/asimbaz132/status/1485668307537641473?s=20

पूरे स्कोर कार्ड पर भी एक नजर

इंडिया महाराजा और एशिया लॉयंस के बीच हुए इस मुकाबले में जमकर रनों की बारिश हुई, जहां इस मैच में पहले एशिया लॉयंस टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए थे। इस दौरान टीम के लिए उपुल तरंगा और अफगान ने अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं महाराजा टीम के गेंदबाद संघर्ष करते हुए नजर आए। वहीं जब बारी आई टारगेट का पीछा करने की तो, इंडिया महाराजा टीम सिर्फ 157 रन ही बना पाई 20 ओवर में और इस दौरान टीम के कुल 8 विकेट भी गिरे। तो गेंदबाजी में लॉयंस की तरफ से सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

close whatsapp