Ashes 2023: क्या इस टीम के साथ हेडिंग्ले टेस्ट जीत पाएगा इंग्लैंड? 15-सदस्यीय टीम का हिस्सा है एक चोटिल प्लेयर
ओली पोप 3 जुलाई को अपने दाहिने कंधे का स्कैन कराएंगे।
अद्यतन - Jul 3, 2023 10:35 am

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी Ashes 2023 में इंग्लैंड की हालत बेहद खराब है, क्योंकि मेजबान टीम की फेमस बैजबॉल अप्रोच बुरी तरह फ्लॉप रही और बेन स्टोक्स की टीम को इस बहु-प्रतीक्षित टेस्ट सीरीज में एक और बार मुंह की खानी पड़ी।
पहले एशेज 2023 टेस्ट में दो विकेट की हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रोमांचक और विवादित लॉर्ड्स टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड टीम को 43 रनों से हराकर जारी 2023 एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, और यह बैजबॉल अप्रोच की बहुत बड़ी हार है।
ECB ने तीसरे Ashes 2023 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की
यहां से England Cricket Team के लिए जारी एशेज 2023 में एक और हार झेल पाना मुश्किल होगा। इस बीच, लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में 6 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे एशेज 2023 टेस्ट मैच के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में कंधे में चोट लगने के बावजूद ओली पोप को हेडिंग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में रिटेन किया गया है। ओली पोप कथित तौर पर 3 जुलाई को अपने दाहिने कंधे का स्कैन कराएंगे, जिसके बाद तीसरे एशेज 2023 टेस्ट में उनकी भागीदारी स्पष्ट हो जाएगी।
बेन फॉक्स को फिर किया गया नजरअंदाज
आपको बता दें, डैन लॉरेंस इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वॉड में एकमात्र अतिरिक्त बल्लेबाज हैं, और अगर पोप लीड्स में खेलने के लिए फिट नहीं होते हैं, तो वह उनकी जगह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, सरे के विकेटकीपर-बल्लेबाज बेन फॉक्स को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।
यहां देखिए तीसरे एशेज 2023 टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड:
बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें