एशेज 2023: बॉब विलिस फंड के लिए इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पूरा एजबेस्टन स्टेडियम हुआ ‘नीला’
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 393 रन पर आठ विकेट पर घोषित कर दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 396 रन पर ऑलआउट हो गई।
अद्यतन - जून 18, 2023 6:21 अपराह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 की शुरुआत हो चुकी है। मुकाबले के दूसरे दिन दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन आस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 311 रन बना लिए थे। हालांकि खेल के दूसरे दिन एक और बेहतरीन चीज देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ी और तमाम फैंस प्रोस्टेट कैंसर अनुसंधान और बॉब विलिस फंड के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ सामने आए। बता दें, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉब विलिस का इसी बीमारी के चलते निधन हो गया था।
दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने नीले रंग की कैप पहनी और स्टेडियम में आए हुए सभी दर्शकों ने पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी को काफी अच्छी तरह से सम्मान दिया। बॉब विलिस की पत्नी लॉरेन और बेटी केटी भी वेन्यू पर मौजूद थीं और उन्होंने फंड जुटाने में सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।
Edgbaston turns #BlueForBob 🔵
A great cause and a truly great man 💙https://t.co/dCCj1QWMYS pic.twitter.com/UlfmOQqOQH
— England Cricket (@englandcricket) June 17, 2023
बॉब विलिस की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
लॉरेन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पहले दो वर्षों में £800,000 जुटाए हैं, जिसका एक हिस्सा ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय में नए, गैर-इनवेसिव परीक्षणों के विकास की दिशा में चला गया है। कई फैंस ने उनको सपोर्ट किया है और इस बात से लॉरेंन काफी खुश हैं।
"He would have loved that declaration!" 😄
Bob Willis' wife Lauren and daughter Katie talk about how important it is for men to get tested for prostate cancer. #BlueForBob @bobwillisfund 💙 pic.twitter.com/IqJzCalVoB
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 17, 2023
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने भी बॉब विलिस के गेंदबाजी रनअप की नकल उतारी। हालांकि कमेंट्री पैनल ने उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने भी इस फाउंडेशन को डोनेशन दिया।
"That is a questionable technique" 🤣
Nasser Hussain bowling for @bobwillisfund 💙 pic.twitter.com/8knaX0ZKkT
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 17, 2023
फिलहाल पहले एशेज में दोनों टीमों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी को 393 रन पर आठ विकेट पर घोषित कर दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 396 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया अभी भी अपनी पहली पारी में 7 रनों से पीछे है।