Ashes 2023: इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इस बीमारी की जागरूकता के लिए गाया ‘जेरूसलम’ गाना
लंदन, ओवल में खेला जा रहा है यह टेस्ट मैच
अद्यतन - Jul 29, 2023 6:29 pm

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज 2023 का पांचवा और आखिरी मैच दोनों टीमों के बीच लंदन, ओवल में खेला जा रहा है। तो वहीं मैच में अब तक दो दिन का खेल हो चुका है और अभी तक दोनों टीमें बराबरी पर चल रही है।
दूसरी ओर तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कुछ ऐसा किया है कि क्रिकेट जगत में उसकी जमकर तारीफ हो रही है। बता दें कि तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले अल्जाइमर सोसायटी के कुछ सदस्य लोगों ने मैदान पर डेमिंशिया (Dementia) बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से ‘जेरूसलम’ गाना गाया है।
तो वहीं इस मौके पर अल्जाइमर सोसायटी को इंग्लिश टीम से पूरा सपोर्ट मिला है। साथ ही इस गाना गाने के वीडियो को इंग्लैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, और इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
देखें यह वीडियो
A moving and powerful rendition of Jerusalem 👏@alzheimerssoc | #CricketShouldBeUnforgettable pic.twitter.com/cMC37JWC96
— England Cricket (@englandcricket) July 29, 2023
दूसरी तरफ आपको इस एशेज सीरीज के बारे में बताएं तो चार मैच बाद मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है और सीरीज को रिटेन भी कर लिया है। तो वहीं अगर वह पांचवें मुकाबले में जीत हासिल करती है तो सीरीज में इंग्लिश टीम बराबर पर खत्म करेगी, लेकिन अगर इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता तो वह सीरीज को 3-1 से अपने नाम करेंगे।
साथ ही पांचवें टेस्ट मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 26 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं, और ऑस्ट्रेलिया पर 126 रनों की बढ़त बना ली है। क्रीज पर इस समय जैक क्राॅली 71 और बेन स्टोक्स 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।