पुराने खिलाड़ी को पीछे छोड़, टीम इंडिया जा रही है युवा खिलाड़ियों के हाथों में - क्रिकट्रैकर हिंदी

पुराने खिलाड़ी को पीछे छोड़, टीम इंडिया जा रही है युवा खिलाड़ियों के हाथों में

हाल ही में डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन।

Image Credit- Twitter
Image Credit- Twitter

22 गज की पट्टी पर टीम इंडिया का प्रदर्शन इस समय शानदार चल रहा है, जब से टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में आई है तब से मैन इन ब्लू सिर्फ जीत की कहानी लिख रहे हैं। वहीं इस दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से डेब्यू किया है, जिसमें भविष्य के कई चमकते सितारे शामिल हैं। इस खबर के जरिए हम आपको भारतीय टीम के भविष्य की प्लानिंग बताने जा रहे हैं, जो आने वाले प्रमुख टूर्नामेंट के लिए काफी कारगर रहने वाली है।

हिटमैन बने टीम इंडिया के कप्तान, तो युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

इस समय में टीम इंडिया एक बदलाव के दौर से गुजर रही है, जहां ये बदलाव कप्तानी से लेकर खिलाड़ियों के चयन तक हो रहा है। पहले तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बदला गया, वहीं अब सफेद गेंद से लेकर लाल गेंद तक में युवा खिलाड़ी लगातार डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा भी ये बात बोल चुके हैं, कि टीम अब युवा खिलाड़ियों पर फोकस करेगी और इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

*वेंकटेश अय्यर डेब्यू के बाद से लगातार कर रहे शानदार प्रदर्शन।
*रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा ने भी डेब्यू के बाद मौकों को भुनाया।
*आवेश खान की गेंदबाजी ने भी किया सभी को काफी प्रभावित।
*साथ ही हर्षल पटेल बी लगातार दिखा रहे हैं शानदार खेल।

टेस्ट फॉर्मेट में भी कई नए नामों की हुई एंट्री

वनडे और टी-20 के साथ-साथ अब रोहित शर्मा टेस्ट फॉर्मेट के भी कप्तान बन चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 4 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। वहीं इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में कई पुराने नामों को चयन नहीं हुआ है और नए खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई है। जिसमें केएस भरत, सौरभ कुमार और प्रियांक पांचाल जैसे नाम शामिल है, वहीं पुजारा, रहाणे साहा और ईशांत शर्मा को ड्रॉप कर दिया गया है।

close whatsapp