शोएब अख्तर ने एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी पर कह दी बड़ी बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

शोएब अख्तर ने एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा की कप्तानी पर कह दी बड़ी बात

क्या एशिया कप 2022 में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी मदद करेगा?

Rohit Sharma and Shoaib Akhtar (Image Source: Twitter/YouTube)
Rohit Sharma and Shoaib Akhtar (Image Source: Twitter/YouTube)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जारी एशिया कप 2022 में कप्तानी को लेकर निराशा व्यक्त की है। उनका मानना है कि मैदान पर कप्तान का अपने खिलाड़ियों पर चिल्लाना शोभा नहीं देता है, जो इस समय रोहित शर्मा एशिया कप 2022 में कर रहे हैं।

पाकिस्तानी दिग्गज ने यह बयान 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के सुपर फोर मैच में भारत की छह विकेट की हार के बाद दिया। इससे पहले टीम इंडिया को अपने पहले सुपर फोर मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी थी, नतीजन अब वे फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गए हैं।

रोहित शर्मा को अपनी कप्तानी में सुधार करना होगा: शोएब अख्तर

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “मुझे रोहित शर्मा जारी एशिया कप 2022 में बहुत असहज लग रहे हैं, वह मैदान पर खिलाड़ियों पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ रवि बिश्नोई की जगह आर अश्विन को मौका दिया, जिससे पता चलता है कि उनके खेमे में कितनी अनिश्चितता है। यह आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारत के लिए एक वेक-अप कॉल है।

मुझे नहीं लगता कि भारत ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ बहुत खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हां, ये भी एक सच्चाई है कि उन्होंने बहुत अच्छा भी नहीं खेला है। लेकिन हर पराजय के बाद विजय नसीब होती है, और मुझे लगता कि एशिया कप में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी मदद कर सकता है।”

पाकिस्तानी दिग्गज ने अंत में कहा: “मुझे लगता है कि भारत को एशिया कप 2022 में अपने प्रदर्शन से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें इससे सीख लेनी चाहिए। उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन ढूंढनी चाहिए। रोहित शर्मा को भी अपनी कप्तानी में सुधार करना होगा, थोड़ी चतुराई और धार लाना चाहिए।”

close whatsapp