ENG vs AUS: हेडिंग्ले टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो ने जमकर लगाई ऑस्ट्रेलिया की क्लास, देखते रहे घूर-घूर कर, वायरल हुआ वीडियो
एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड 237 रनों पर ऑलआउट हो गई।
अद्यतन - Jul 7, 2023 8:51 pm

एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले दोनों टेस्ट मैचों में हार के बाद इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करना चाहेगी। पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 263 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
लेकिन फिर पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 237 रनों पर ऑलआउट हो गई। जॉनी बेयरस्टो हेडिंग्ले टेस्ट में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिखा पाने में नाकामयाब रहे। जॉनी बेयरस्टो (12 रन) पर मिचेल स्टार्क के हाथों आउट हो गए। लेकिन इस वक्त पिच पर जॉनी बेयरस्टो की एक हरकत सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ा रहे हैं जॉनी बेयरस्टो
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की जीत और इंग्लैंड के हार से ज्यादा जॉनी बेयरस्टो के विवादित रन आउट ने सुर्खियां बटोरी है। दरअसल दूसरी पारी में जॉनी बेयरस्टो 52वें ओवर की आखिरी गेंद को छोड़ने के बाद बेन स्टोक्स से बात करने जा रहे थे। जॉनी बेयरस्टो को लग रहा था कि ओवर समाप्त हो चुका है। लेकिन एलेक्स कैरी ने उन्हें रन आउट कर दिया।
तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जब जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी करने उतरे तो वह बार-बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिखाते हुए अपना बल्ला क्रीज के अंदर रख रहे थे। बेयरस्टो ऑस्ट्रेलियाई टीम को घूरते हुए भी देख रहे थे। पहले दिन जब बेयरस्टो ने दूसरी गेंद का सामना किया तो अंदरूनी किनारा लगा और ऐसा करते ही वह अपने क्रीज से बाहर निकल गए थे।
यह भी पढ़े- उनकी तो आलोचना होनी ही चाहिए….’- जॉनी बेयरस्टो के विकेटकीपिंग को लेकर कुमार संगकारा ने दिया बड़ा बयान
यहां देखें जॉनी बेयरस्टो का वो वीडियो-
Once bitten, twice shy 😅
Jonny Bairstow stays well inside the crease only to let the Australians know about it after his unusual dismissal at Lords 🫢#SonySportsNetwork #ENGvAUS #Ashes2023 #RivalsForever pic.twitter.com/mfWqOOBC9w
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 7, 2023
लेकिन गेंद की स्थिति समझने के बाद बेयरस्टो ने जानबूझकर अपना बल्ला क्रीज के अंदर रखा। जिसके बाद वह स्लिप पर तैनात ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों को देख रहे थे। बेयरस्टो खास तौर पर डेविड वॉर्नर को घूर कर देखते हुए नजर आए, वॉर्नर जब बेयरस्टो के पास से गुजर रहे थे तब उन्होंने उन्हें कुछ बातें कही, लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज ने कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी।