Ashes 2023: MCC ने उस्मान ख्वाजा-डेविड वार्नर के साथ बुरा बर्ताव करने वाले सदस्यों के खिलाफ उठाया सख्त कदम
MCC ने कहा इस तरह का व्यवहार इस प्रतिष्ठित क्लब की प्रतिष्ठा के विरुद्ध है।
अद्यतन - Jul 3, 2023 2:36 pm

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के कुछ सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर Usman Khawaja और डेविड वार्नर के साथ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे एशेज 2023 टेस्ट के पांचवे दिन बेहद आलोचनात्मक व्यवहार किया।
यह घटना तब हुई जब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लंच के समय लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम से ड्रेसिंग रूम की ओर जा रही थी, और इस दौरान बहुत बुरी तरह हाथापाई होते-होते रह गई। इस सारे मुद्दे की जड़ जॉनी बेयरस्टो का विवादित रन-आउट था, जिस कारण इंग्लैंड क्रिकेट टीम दूसरा एशेज 2023 टेस्ट 43 टेस्ट रनों से हार गई, यह कहना उतना गलत नहीं होगा।
Usman Khawaja was pulled back by security after speaking to one the members inside the long room 😳
🗣️ "I've NEVER seen scenes like that!" pic.twitter.com/2RnjiNssfw
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 2, 2023
MCC ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगी माफी
हालांकि, जॉनी बेयरस्टो ने इसे लेकर अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। इस घटना के बाद मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से अपने सदस्यों द्वारा लॉर्ड्स लॉन्ग रूम में कई मेहमान खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर माफी मांगी। अब मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने आधिकारिक तौर पर कठोर कदम उठाते हुए पुष्टि की कि उन्होंने अपने तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया है।
यहां पढ़िए: ‘मैं मजाक नहीं कर रहा था’, बेन स्टोक्स की तारीफ में बड़ी बात बोल गए कोहली
MCC ने 3 जुलाई को जारी आधिकारिक बयान में कहा: “MCC ने आज पहचाने गए तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया है। उन्हें जांच होने तक लॉर्ड्स में वापस जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हमारा मानना है कि क्लब के सदस्यों का व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य था। हालांकि, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने शारीरिक विवाद से इनकार कर दिया, लेकिन फिर भी इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
‘MCC इस व्यवहार की निंदा करता है’
इस तरह का व्यवहार इस प्रतिष्ठित क्लब की प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। MCC इस व्यवहार की निंदा करता है और एक बार फिर हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपनी माफी मांगते हैं। जैसा कि पैट कमिंस ने खुद कहा है कि लॉन्ग रूम में उनके प्लेयर्स के साथ खराब व्यवहार हुआ, उसके लिए हम निराश है, वरना यह लोगों का दिल से स्वागत करने के लिए प्रसिद्ध है।”
यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें