Ashes 2023: मिचेल स्टार्क की इस शानदार गेंद का मोईन अली के पास नहीं था कोई जवाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: मिचेल स्टार्क की इस शानदार गेंद का मोईन अली के पास नहीं था कोई जवाब

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

Ashes 2023 (Pic Source-Twitter)
Ashes 2023 (Pic Source-Twitter)

इस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दोनों ही टीमों के लिए इस टेस्ट मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

तीसरे टेस्ट मुकाबले की बात की जाए तो इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 251 रनों की जरूरत है। खेल के चौथे दिन इंग्लैंड की ओर से मोईन अली को तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन वो अपनी टीम की ओर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंग्लिश ऑलराउंडर को जबरदस्त गेंद पर बोल्ड कर दिया।

मोईन अली तीसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में 15 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें, मोईन अली का प्रदर्शन अभी तक एशेज 2023 में काफी खराब रहा है। उन्होंने अभी तक बल्लेबाजी से टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दिया है।

इंग्लैंड पारी के 14वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर मोईन अली ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधा लेग स्टंप पर जा लगी। मोईन अली खुद इस गेंद को देखकर हैरान रह गए।

एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट इंग्लैंड करना चाहेगी अपना नाम

बता दें, एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे टेस्ट मुकाबले को उन्होंने 43 रनों से जीता था। तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 263 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 237 रन बनाए।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। अभी तक के मुकाबले को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इंग्लैंड इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

close whatsapp