Ashes 2023: तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के शुरू होने से पहले माइकल वॉ ने इंग्लैंड टीम को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: तीसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल के शुरू होने से पहले माइकल वॉ ने इंग्लैंड टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट का चौथा दिन का खेल शुरू हो चुका है।

Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan And Team India (Photo Source: Twitter)

एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। बता दें, दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट का चौथा दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड को यह मैच जीतने के लिए 251 रनों की जरूरत है।

बता दें, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना विकेट खोए 27 रन बना लिए थे और उस समय तक उनको 224 रनों की और जरूरत थी। 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में इस समय ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से अपने नाम किया था और दूसरे टेस्ट मुकाबले को उन्होंने 43 रनों से जीता।

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉ को पूरा भरोसा है कि मेजबान इस तीसरे टेस्ट को आसानी से अपने नाम कर लेंगे। उनके मुताबिक इंग्लैंड के पास यह लक्ष्य को हासिल करने की काबिलियत है।

माइकल वॉ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘हेडिंग्ले में बहुत ही खास दिन अब शुरू होने वाला है। पिछले साल इंग्लैंड ने चार बड़े स्कोर चेज किए थे। उसमें टीम को इससे भी ज्यादा रनों की जरूरत थी। मौसम काफी साफ दिख रहा है। ड्रामा एक बार फिर से देखने को मिलेगा लेकिन इंग्लैंड स्कोर चेज करने की प्रबल दावेदार है। एक और बार काफी शानदार टेस्ट मैच देखने को मिलेगा।’

ये रहा माइकल वॉ का ट्वीट:

बता दें, इस तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया सभी विकेट खोकर 263 रन ही बना पाई थी जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 237 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में 224 रन पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में इनफॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 112 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाए थे जबकि उस्मान ख्वाजा ने 96 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 43 रनों का योगदान दिया था।

इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी 155 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी लेकिन टीम को वो जिता नहीं पाए थे। हालांकि इस बार इंग्लैंड जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

close whatsapp