ENG vs AUS: मोईन अली की गेंद पर कुछ इस तरह हक्के-बक्के होकर विकेट गंवा बैठे कैमरून ग्रीन, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 311 रन बना चुकी है।
अद्यतन - जून 18, 2023 11:45 पूर्वाह्न

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जून से खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया इस वक्त इंग्लैंड से 82 रन पीछे चल रही है।
कुछ साल पहले मोईन अली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उन्हें जैक लीच के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया। और वह टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। मोईन अली ने ट्रैविस हेड और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। मोईन अली ने कैमरून ग्रीन को आउट करने के लिए एक शानदार गेंद डाली थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मोईन अली की गेंद को पढ़ नहीं पाए कैमरून ग्रीन
टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुरूआती तीन विकेट गंवाने के बाद ट्रैविस हेड और और कैमरून ग्रीन के बीच साझेदारी पनपते हुए नजर आ रही थी। लेकिन 46वें ओवर में मोईन अली द्वारा डाली गई गेंद को ट्रैविस हेड ठीक से पढ़ नहीं पाए और वह मिड विकेट पर तैनात जैक क्रॉर्ली को कैच दे बैठे।
ट्रैविस हेड जो शानदार फॉर्म में चल रहे थे उन्हें (50 रन) पर विकेट गंवाना पड़ा। जिसके बाद मोईन अली ने 68वें ओवर में कैमरून ग्रीन को आउट किया। कैमरून ग्रीन गेंद को ऑफसाइड की ओर खेलना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले को बीट करते हुए स्टंप से टकरा गई और कैमरून ग्रीन को (38 रन) पर पवेलियन लौटना पड़ा।
यहां देखें कैमरून ग्रीन के आउट होने का वो वीडियो-
"LOL"#EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/hNHY3Owd0s
— England Cricket (@englandcricket) June 17, 2023
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहली पारी में टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है। डेविड वॉर्नर 11वें ओवर में (9 रन) पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों विकेट गंवा बैठे। जिसके तुरंत बाद मार्नस लाबुशेन भी गोल्डन डक पर स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों आउट हो गए।
स्टीव स्मिथ से टीम को बेहतर उम्मीद थी। लेकिन वो भी (16 रन) पर बेन स्टोक्स के हाथों आउट हो गए। इस वक्त उस्मान ख्वाजा (126 रन) और एलेक्स कैरी (52 रन) नाबाद क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों को आउट करने की रणनीतियों के साथ उतरेगी।