Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर, गाबा टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं पैट कमिंस
21 नवंबर से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज
अद्यतन - नवम्बर 6, 2025 1:37 अपराह्न

एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि इस साल बैक इंजरी का सामना कर रहे टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने हाल में ही अपने हेल्थ पर बड़ी अपडेट दी है।
कमिंस ने कहा है कि वह इस समय अपनी इंजरी से तेजी से रिकवर हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एशेज सीरीज के गाबा में होने वाले टेस्ट मैच में खेल सकते है। हालांकि, इसके बाद उन्हें फिर से ब्रेक की जरूरत होगी। इसके अलावा उन्होंने अपने वर्कलोड को लेकर भी बात की।
पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले कमिंस ने चैनल 7 से बात करते हुए कहा- फिलहाल मेरा टारगेट यही है और हम दूसरे टेस्ट के लिए अपनी योजना बना रहे हैं। जब तक आप थोड़ा और करीब नहीं पहुँच जाते, तब तक शायद आपको पता न चले कि आप कहाँ हैं।
अच्छी बात यह है कि मैं अच्छी तरह से तैयार हो रहा हूँ और मेरा शरीर भी बहुत अच्छा है। हम दूसरे टेस्ट को एक जीवंत विकल्प के रूप में रखने की कोशिश कर रहे हैं। पर्थ में मैं सचमुच अच्छी गेंदबाजी करूँगा, और तब तक मुझे पता चल जाएगा कि मैं कहाँ हूँ।
कमिंस ने आगे कहा- मैं जितना हो सके उतना खेलने के लिए उत्सुक हूँ। लेकिन हकीकत में, अगर हमारे पास एक बड़ा मैच है और हम 40 या 50 ओवर गेंदबाजी करते हैं और फिर कुछ दिन बाद कोई मैच शुरू होता है, तो यह बहुत दूर की बात हो सकती है। मैं सही होने की कोशिश कर रहा हूँ, और अगर मैं सही हो गया, तो उम्मीद है कि मैं जितना हो सके उतना खेलने की कोशिश करूँगा।