ऐसे कैसे सीधे ड्रॉप कर देंगे: आशीष नेहरा ने विराट कोहली के आलोचकों को लताड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऐसे कैसे सीधे ड्रॉप कर देंगे: आशीष नेहरा ने विराट कोहली के आलोचकों को लताड़ा

आशीष नेहरा ने विराट कोहली को कम से कम एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी।

Ashish Nehra and Virat Kohli (Image Source: Getty Images)
Ashish Nehra and Virat Kohli (Image Source: Getty Images)

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली काफी लंबे समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं, और उनके लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के चलते क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर करने की मांग कर रहे है।

न केवल विश्लेषकों और विशेषज्ञों बल्कि कई पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय चयनकर्ताओं को सुझाव दिया है कि अब विराट कोहली की जगह युवाओं को आजमाने का समय आ गया है, क्योंकि पूर्व कप्तान अवसर दिए जाने के बाद भी खेल के तीनो प्रारूपों में लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं।

विराट कोहली के समर्थन में आए आशीष नेहरा

आपको बता दें, विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर दो T20I मैचों में केवल 12 रन बनाए जबकि बर्मिंघम में खेले गए पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट मैच में अपनी दो पारियों में वह  सिर्फ 31 रन बना पाए। हालांकि, वह तीसरे T20I मैच में कमर में चोट लगने के बाद पहले वनडे मैच से चूक गए, और दूसरे वनडे से भी उनके बाहर होने की संभावना है।

इस बीच, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा संघर्षरत कोहली के समर्थन में आए और उनके आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्गज बल्लेबाज को ऐसे ही बाहर नहीं किया जा सकता, क्योंकि उन्होंने इतने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

आशीष नेहरा ने सोनी स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक वर्चुअल इंटरेक्शन में कहा: “हां, मैं मानता हूं कि जब कोई खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं करता है, तो उसे ड्रॉप कर दिया जाता है। लेकिन अगर जब बात विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी की आती है, जिन्होंने इतने रन बनाए हों और देश के लिए बहुत कुछ किया हो, तो उन्हें सीधे टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। मैं मानता हूं कि विराट के बल्ले से रन नहीं रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम से बाहर करना इस समस्या का समाधान नहीं है।

विराट कोहली को ब्रेक ले ही लेना चाहिए: आशीष नेहरा

अगर आप कोहली जैसे दिग्गज ना भी तो लोग आपको लेकर चर्चाएं करेंगे ही जब आप प्रदर्शन नहीं करेंगे, इसलिए मेरी विराट को सलाह हैं कि वह ड्रेसिंग रूम के बाहर के लोगों की बातों पर ध्यान न दें, और केवल अपने खेल पर ध्यान दें। सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके टीम के साथी, प्रबंधन और चयनकर्ता आपका समर्थन कर रहे हैं।

हां, यह कहीं नहीं लिखा है कि रन न बनाने पर भी वह भारत के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन उनके अतीत के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें हमेशा अतिरिक्त मौके मिलेंगे। हर कोई उनकी उपलब्धियों और प्रतिभा से वाकिफ है, और फिटनेस तो उनके लिए कोई समस्या है ही नहीं, इसलिए आइए हम सभी उम्मीद करते हैं कि वेस्टइंडीज सीरीज के बाद हम एक अलग विराट को देखें। मुझे लगता हैं कि अगर वह एक महीने या पांच सप्ताह आराम करता है, तो यह उसके लिए मददगार होगा, क्योंकि वह जितने जल्दी फॉर्म में लौटे उतना सभी के लिए अच्छा है।”

close whatsapp